Monday, April 21, 2025

शामली में गणतंत्र के जश्न की तैयारियां पूरी, बाजारों में भी तिरंगे की खरीदारी की रही रौनक

शामली। जिले में गणतंत्र के जश्न की तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं। गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्घ्या पर कलक्ट्रेट, नगर पालिका, शहीद स्मारक, रेलवे स्टेशन, इनकम टैक्स कार्यालय समेत सरकारी व गैर सरकारी भवनों पर तिरंगी रोशनी से सजाये गए। बाजारों में भी तिरंगे की खरीदारी को रौनक दिखाई दी।

 

इस बार 75वां गणतंत्र दिवस शुक्रवार को देशभर में धूमधाम से मनाया जाएगा। इस राष्ट्रीय पर्व को मनाने के लिए सभी ने अपने-अपने ढंग से तैयारी शुरू कर दी हैं। स्कूल-कॉलेजों में गणतंत्र दिवस समारोह में होने वाले कार्यक्रमों की तैयारियां जोरों शोरों पर रही।

 

 

सरकारी और गैर सरकारी कार्यालयों को भी तिरंगी रोशनी से सजाया जाये। रंग बिरंगी झालरों से सजाया गया। बाजारों में भी तिरंगे और अन्य सामान बिकते रहे। दुकानों पर सजे तिरंगे गणतंत्र दिवस के आने का संदेश दे रहे थे। बाजारों में हर तरफ तिरंगे ही तिरंगे नजर आ रहे थे।

 

 

बाजार में अलग-अलग साइज में राष्ट्रीय ध्वज के अलावा विभिन्न प्रकार के ब्रोच, कैप, रीबन, टीशर्ट, हैंड बैंड आदि की भरमार दिखी। इसके साथ ही गिफ्ट आइटम में भी तिरंगा घड़ी, स्टैंड वाला तिरंगा आदि आए हुए है। जिनको खरीदने के लिए महिलाओं, पुरूषों व बच्चों की भीड लगी रही। बाजार में 30 रूपए से लेकर पांच हजार रूपये तक के तिरंगे झंडे उपलब्ध है।

यह भी पढ़ें :  शामली में शिविर के माध्यम से बेरोजगारों को रोजगार का अवसर, सुरक्षा जवान और सुरक्षा सुपरवाइजर की भर्ती
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय