Monday, May 12, 2025

शामली में नगर पालिका अधिकारियों की लापरवाही के चलते अनेकों स्थानों पर लगे गंदगी के ढेर

शामली। नगर पालिका अधिकारियों की लापरवाही के चलते शहर के अनेकों स्थानों पर गंदगी के ढेर लगे रहने से नागरिकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड रहा है। जिससे नागरिकों में नगर पालिका अधिकारियों के खिलाफ रोष व्याप्त हैं।

 

शहर के मौहल्ला पंसारियान, नई बस्ती, रामसागर, नाला पटरी, दयानंदनगर में गंदगी के ढेर लगे है। गली मौहल्लों से कूडे के ढेर न उठाये जाने से कूडा सडकों पर फैल गया है, जिससे नागरिकों को आने जाने में दिक्कतों का सामना करना पड रहा है। मौहल्ला पंसारियान में पिछले कई दिनों से कूडे के ढेर न उठाये जाने से दुगंध फैल गई है, जिससे नागरिको में रोष व्याप्त है।

 

 

उन्होने बताया कि वार्ड सभासद को कई बार साफ सफाई के लिए कहा गया, लेकिन सफाई नही हो पा रही है। नगर पालिका कर्मचारी सवेरे कूडा लेने के लिए आते है तो वह भी पूरा कूडा नही उठाते। वार्ड क्षेत्र बटा हुआ होने के कारण व नागरिकों को उल्टा जवाब देकर चले जाते है। उन्होने चेयरमैन से साफ सफाई कराये जाने की मांग की है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय