Saturday, May 10, 2025

प्रधानमंत्री मोदी किसानों की समस्याओं को तत्काल हल करने का काम करे : वर्मा

सहारनपुर (छुटमलपुर)।ग्राम चौंदाहेड़ी में किसानों की एक बैठक को संबोधित करते भारतीय किसान यूनियन वर्मा व पश्चिम प्रदेश मुक्ति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भगत सिंह वर्मा ने कहा कि देश के अन्नदाता किसानों का उत्पीड़न किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि भाजपा की मोदी सरकार देश के चंद कॉर्पोरेट घरानों का 15 लाख करोड रुपए कर्ज माफ कर सकती है तो देश के अन्नदाता किसानों का 24 लाख करोड क्यों माफ नहीं कर सकती। उन्होंने कहा कि शंभू बॉर्डर पंजाब में अन्नदाता किसानों की सभी मांगे जायज हैं उन्हें दिल्ली क्यों नहीं जाने दिया जाता। भगत सिंह वर्मा ने कहा कि उत्तर प्रदेश व देश के गन्ना किसानों को गन्ने का लाभकारी मूल्य ₹600 कुंतल दिलाया जाए, चीनी मिलों से गन्ना भुगतान 14 दिन के अंदर गन्ना किसानों को दिलाने की व्यवस्था की जाए, देश और प्रदेश में पिछले वर्षों में देरी से किए गए गन्ना भुगतान पर लगा ब्याज चीनी मिलों से लगभग 30 हजार करोड़ रूपए गन्ना किसानों को तत्काल दिलाया जाए।
भगत सिंह वर्मा ने कहा कि देश के अन्नदाता किसान मजबूर होकर आंदोलन कर रहे हैं जबकि दिल्ली में बैठी हुई मोदी सरकार का शंभू बॉर्डर पर पैरा मिलिट्री फोर्स लगाकर, कील गाड़कर, हाईवे अवरोध करके देश के किसानों को दिल्ली जाने से रोकना ब्रिटिश हुकूमत की याद दिला रहा है। बैठक की अध्यक्षता भारतीय किसान यूनियन वर्मा के प्रदेश उपाध्यक्ष पंडित नीरज कपिल ने की। संचालन भारतीय किसान यूनियन वर्मा के प्रदेश महामंत्री असीम मलिक ने किया। बैठक में रामवीर सिंह, पप्पू चौधरी, रणवीर सिंह, फौजी रामपाल सिंह, हरपाल सिंह, सतीश कुमार, पूर्व जिला पंचायत सदस्य सुधीर चौधरी, कोमल सिंह, सुंदर पाल जिला संगठन मंत्री, सुरेंद्र सिंह एडवोकेट, वाहिद अली, हाजी शाहिद, हाजी जाहिद आदि शामिल रहे।
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय