Saturday, May 18, 2024

राजनीतिक उठापटक में प्रियंका वाड्रा की इंट्री, मनोज पाण्डेय छोड़ेंगे रायबरेली

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

लखनऊ। लोकसभा चुनाव 2024 में रायबरेली सीट को छोड़ने वाली कांग्रेस प्रमुख सोनिया गांधी ने तमाम सम्भावना को जोर दे दिया है। राजनीतिक उठापटक में रायबरेली लोकसभा सीट पर प्रियंका वाड्रा की इंट्री हो सकती है। वहीं समाजवादी पार्टी खेमे को छोड़कर भाजपा में आये मनोज पाण्डेय अपने लिए सुरक्षित लोकसभा सीट खोजते हुए रायबरेली को छोड़ेंगे, यह चर्चा भी आम है।

रायबरेली में उद्यम से जुड़े एस.एल.गुप्ता ने बताया कि सोनिया गांधी के जनता को लिखे पत्र के बाद स्पष्ट हो गया, वह लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेगी। इसके बाद आईएनडीआईए के गठबंधन में आयी रायबरेली सीट पर स्थानीय नेता के लड़ने की चर्चा हुई। इसी बीच प्रियंका गांधी वाड्रा के रायबरेली के चुनाव मैदान में उतरने की चर्चा जोरों पर है।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

उन्होंने बताया कि प्रियंका के चुनाव मैदान में आने से पहले ही उनके समर्थक दिनरात एक कर दिये हैं। बूथ समितियों की बैठकें गांव गांव में हो रही है। वहीं दूसरी ओर भाजपा खेमे में आये मनोज पाण्डेय को सुल्तानपुर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ाने की चर्चा रायबरेली के बाजारों में होने लगी है। मनोज पाण्डेय के रायबरेली से लड़ने पर उनका प्रियंका से कड़ा मुकाबला होने की सम्भावना होती। फिर भी प्रियंका वाड्रा अपने पारिवारिक सीट से लड़ती हुई मजबूत स्थिति में रह सकती है।

रायबरेली में वरिष्ठ पत्रकार सतीश चंद्र मिश्रा ने कहा कि मनोज पाण्डेय अपनी जीत के लिए सुरक्षित सीट चाहते है। रायबरेली में प्रियंका की इंट्री से मनोज पाण्डेय अपने लिए सुरक्षित सीट सुल्तानपुर मांग रहे है। भाजपा की ओर से रायबरेली में कोई गम्भीर नेता को उतारने की तैयारी चल रही है। पिछली बार भी गम्भीर नेता उतारा गया था, जो पार्टी के नीतियों से जुड़ा होना चाहिए।

उन्होंने प्रियंका वाड्रा के लड़ने पर कहा कि कांग्रेस पार्टी के लिए यह सीट हमेशा से जीत दिलाने वाली रही है। बदले माहौल में प्रियंका के चुनाव लड़ने पर किसी भी उम्मीदवार से कांटे की टक्कर ही होगी। वहीं प्रियंका के साथ उनके परिवार का नाम जुड़ा है तो लोकसभा चुनाव में लड़ाई जोरदार तो होनी ही है।

उत्तर प्रदेश में कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष अजय राय ने बीते दिनों एक प्रश्न के उत्तर में प्रियंका गांधी वाड्रा के रायबरेली से लोकसभा चुनाव लड़ने की बात कही थी। अजय राय ने कहा था कि प्रियंका वाराणसी या रायबरेली में कहीं से चुनाव लड़ेगी और जीतेंगी। इसके लिए कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता पुरजोर तरीके से लगे हुए हैं।

राज्यसभा चुनाव में भाजपा को वोट देने वाले मनोज पाण्डेय आजकल उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक के साथ दिखायी पड़ रहे है। मनोज पाण्डेय ने रायबरेली में अपनी राजनीतिक जमीन तैयार की है और उन्हें रायबरेली में कद्दावर नेता के रुप में जाना जाता है। मनोज पाण्डेय के पास चुनाव लड़ने और लड़ाने का दोनों ही अनुभव प्राप्त है।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,188FansLike
5,319FollowersFollow
50,181SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय