Wednesday, May 8, 2024

अयोध्या में 32 हजार करोड़ की चल रही हैं परियोजनाएं : मुख्यमंत्री योगी

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

अयोध्या। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज अयोध्या में 32 हजार करोड़ की परियोजनाओं के कार्य हो रहे हैं। इतनी परियोजना देश के किसी एक शहर में नहीं चल रही होगी। जिस दिन यह कार्य जमीनी धरातल पर उतरेंगे, अयोध्या दुनिया की सुंदरतम नगरी के रूप में रहेगी। जनवरी में जब प्रधानमंत्री मोदी के करकमलों से रामलला 500 वर्ष बाद अपने स्वयं के मंदिर में विराजमान होंगे, तो दुनिया अयोध्या की तरफ आकर्षित होगी। यहां मुख्य रेलवे स्टेशन का विकास हो रहा है। सूर्यकुंड व भरतकुंड में भी रेलवे विकास के कार्य प्रारंभ हो रहे हैं। इंटरनेशनल एयरपोर्ट भी इसी वर्ष बनकर तैयार हो जाएगा। यहां के लिए इतने अवसर आने जा रहे हैं कि जो अयोध्या नहीं आया होगा वो पछताता होगा। जिसने यहां जन्म नहीं लिया होगा, वह भी प्रार्थना कर रहा होगा कि हमें भी अयोध्या में जन्म लेने का अवसर मिलता तो हम भी सौभाग्यशाली होते। राम के बिना हमारा जीवन अधूरा माना जाता है। जिस रूप में प्रभु राम को पूजा है, भक्ति की है, वह साकार रूप में हम सबके सामने रामलला के रूप में मंदिर निर्माण के साथ विराजमान होकर दर्शन देंगे।

उक्त बातें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने पर गुरुवार को योगीराज भरत जी की तपोस्थली भरतकुंड नंदीग्राम में आयोजित जनसभा को संबोधित किया। मुख्यमंत्री ने प्रभु श्रीराम से प्रधानमंत्री मोदी के स्वस्थ व दीर्घ जीवन के साथ उनके यशस्वी कार्यकाल के लिए प्रार्थना करते हुए उनका मार्गदर्शन व नेतृत्व भारत को मिलता रहे, यही प्रार्थना करता हूं। इस दौरान अयोध्या के विकास की झलक पर आधारित लघु फिल्म भी दिखाई गई।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि हर बड़ी सिटी अयोध्या से जुड़ना चाहती है। यह नई अयोध्या है। इस बार दीपोत्सव का 21 लाख दीप प्रज्ज्वलन का लक्ष्य रखिए। सभी घाटों, मठ-मंदिर, सूर्यकुंड-भरत कुंड के साथ दीपोत्सव में अयोध्या के हर घर में दीप प्रज्ज्वलन के कार्यक्रम होने चाहिए। अभी से इसकी तैयारी प्रारंभ कर दें। अगले वर्ष हमारे श्रीराम आने वाले हैं। अपने घर-महल में विराजमान होने वाले हैं। इसकी तैयारी दीपोत्सव के साथ प्रारंभ होनी चाहिए। जैसे वैश्विक मंच पर भारत की प्रतिष्ठा बढ़ी है। 21 जून को योग महोत्सव का कार्यक्रम होगा। हमें इनसे जुड़ना चाहिए। पीएम मोदी के नेतृत्व में सुरक्षा की स्थिति बेहतर हुई है। भारत मानवता कल्याण का नेतृत्व करता दिख रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में नया भारत वैश्विक मंच पर सम्मान पाता है। पीएम मोदी का यशस्वी नेतृत्व को जनता का आशीर्वाद मिलता रहेगा और भारत तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनेगा। इससे प्रति व्यक्ति की आय में वृद्धि होगी। कनेक्टिविटी बेहतर होगी। पहले अयोध्या के लिए न सड़कें थीं और न ही ट्रेन। पहले गोरखपुर और लखनऊ से अयोध्या आने में पांच-छह घंटे लगते थे, आज एक घंटे में सफर तय हो रहा है। एयरपोर्ट बनने के बाद त्रेतायुग की याद को ताजा करने का अवसर मिलेगा। जब लंका विजय के बाद प्रभु श्रीराम पुष्पक विमान से अयोध्या आए होंगे। आज अयोध्या के हर वासी को विमान यात्रा से देश-दुनिया में उड़ान का अवसर मिलेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अयोध्या में महापौर के साथ ही विभिन्न नगर निकायों में आपने डबल इंजन की सरकार पर विश्वास किया, इसलिए डबल इंजन की भाजपा सरकार आपके सहयोग से गांव हो या शहर, हर एक स्तर पर जनसुविधाओं व बुनियादी विकास की योजनाओं को लेकर बिना भेदभाव गरीब कल्याणकारी की योजनाएं हर जन तक पहुंचने के लिए कार्य कर रही है। आज उसी श्रृंखला में अयोध्या लोकसभा सीट के अंतर्गत दो हजार करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण हो रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अयोध्या सबसे वैभवशाली नगरी और जनपद सबसे वैभवशाली बन रहा है। एक एक बार फिर से अयोध्या त्रेतायुग की याद दिला रहा है, जब रामराज्य की परिकल्पना को साकार किया गया था। आज उस ओर न सिर्फ अयोध्या जा रही है, बल्कि पूरे देश को पीएम मोदी के नेतृत्व में प्रेरणा भी दे रही है। छह वर्ष पहले लोग अयोध्या का नाम लेने से संकोच करते थे, जबकि उनकी सरकार अयोध्या के विकास के लिए पूरी तरह से तत्पर है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि कल रात 11 बजे उन्होंने सूर्यकुंड देखा। उन्हें याद है कि आज से तीन-चार वर्ष पहले जब सूर्यकुंड गए थे तो यह जर्जर था। पानी सड़ रहा था। कोई पुरसाहाल नहीं था, लेकिन अब सूर्यकुंड ने अहसास करा दिया कि अयोध्या इसी प्रकार से बनेगी। सीएम ने सूर्यकुंड की स्थिति के बारे में लोगों से ही पूछा। सीएम ने जनप्रतिनिधियों से कहा कि जनता को रात्रि 8 बजे ले जाकर लाइट एंड साउंड दिखाएं। सीएम ने पूछा कि तीन महीने में गुप्तारघाट कितने लोग गए। वहां माताओं व बहनों को ले जाकर दिखाएं। प्रभु श्रीराम से जुड़े अन्य क्षेत्र छह वर्ष तक वीरान पड़े थे, आज चमकते दिख रहे हैं। गुप्तारघाट व आसपास के दृश्य यह नई अयोध्या के चित्रण हैं। अयोध्या को दुनिया की सबसे सुंदर नगरी बनाएंगे और भरतकुंड का विकास सूर्यकुंड की तरह बनाएंगे। उसी प्रकार से महात्मा भरत की साधना स्थली को लाइट एंड साउंड से प्रस्तुत करेंगे। तालाब का सुंदरीकरण होगा, यहां रह रहे लोगों का पुनर्वास होगा। जमीन को सुरक्षित रखते हुए इसे फिर से त्रेतायुग की ओर ले जाने का कार्य किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अभी प्रारंभिक रूप में कार्य के कारण परेशानी हो रही होगी, लेकिन बड़े लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए शुरुआती कठिनाई झेलनी पड़ती है। अगले चार-छह महीने में अयोध्या की सड़कें दिल्ली की राजपथ सी लगेंगी। हमने उसका नाम रामपथ ही रखा है। हनुमानगढ़ी के पीछे से सुग्रीव किला के पास से श्रीराम जन्मभूमि के लिए जो मार्ग जा रहा है, भक्तिपथ के रूप में शानदार मार्ग बनने जा रहा है। अयोध्या में इससे पहले इतने चौड़े मार्ग नहीं थे। पंचकोसी, 14 कोसी, चौरासीकोसी, नया बाईपास, रिंग रोड, फ्लाईओवर बन रहे हैं। चिकित्सालयों, शिक्षाकेंद्रों के विकास कार्यक्रमों को बढ़ाया जा रहा है।

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में अयोध्या, मथुरा-वृंदावन, प्रयागराज, श्रावस्ती, नैमिष तीर्थ, काशी, कुशीनगर का विकास हो रहा है। विकास के लिए पैसे की कमी नहीं है। पैसे की कमी तब होती थी, जब सरकारी खजाने पर डकैती डालने वाले लोग सत्ता में बैठकर परिवारवाद व जातिवाद का तांडव करते थे। तब पैसे की कमी नहीं होती थी। हमारे लिए जनता जनार्दन व प्रदेश ही परिवार है। डकैती डालने वालों की डकैती रोककर उस पैसे को हम विकास में लगा रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जब सरकार योजनाओं को देने में भेदभाव नहीं कर रही है तो विकास कराने वाली, लोककल्याण के लिए समर्पित और विरासत का सम्मान करने वाली सरकार हमें लानी ही पड़ेगी। पीएम मोदी के नेतृत्व में सपना साकार हो रहा है। इसे देख हम सभी खुद को गौरवान्वित महसूस करते हैं कि हमने उस कालखंड में कार्य करने का अवसर मिला, जब देश को पीएम मोदी का यशस्वी नेतृत्व देख रहे हैं। हम काशी विश्वनाथ धाम, अयोध्या में रामलला के भव्य मंदिर के निर्माण के साथ रामलला को अपने मंदिर में विराजमान होते देखेंगे, मथुरा-वृंदावन के सुंदरीकरण को देख रहे हैं तो प्रयागराज के दिव्य-भव्य कुंभ का भी आनंद ले रहे हैं। यही तो भारत है। हम सभी को इसमें मिलकर कार्य करना होगा। 9 वर्ष के यशस्वी कार्यकाल के लिए हर कार्यकर्ता घर-घऱ जाकर अलख जगाने का कार्य करे और 2024 में एक बार फिर से प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र में भाजपा सरकार बने।

जनसभा में अयोध्या के प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही, राज्यमंत्री सतीश चंद्र शर्मा, सांसद लल्लू सिंह, महापौर महन्त गिरीश पति त्रिपाठी, जिला पंचायत अध्यक्ष रोली सिंह, अयोध्या विधायक वेदप्रकाश गुप्त, रुदौली विधायक रामचंद्र यादव,बीकापुर विधायक डॉ. अमित सिंह चौहान, भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष व एमएलसी प्रांशु दत्त द्विवेदी, एमएलसी हरिओम पांडेय,विधान परिषद सदस्य पद्मसेन चौधरी, पूर्व विधायक गोरखनाथ बाबा, भाजपा के जिलाध्यक्ष संजीव सिंह, महानगर अध्यक्ष अभिषेक मिश्र आदि मौजूद रहे।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,237FansLike
5,309FollowersFollow
47,101SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय