Friday, May 9, 2025

गाजियाबाद में नगर आयुक्त ने सफाई कर्मचारियों की हड़ताल को कराया समाप्त, मांगों को लेकर दिया आश्वासन

गाजियाबाद। नगर आयुक्त ने सफाई कर्मचारियों की हड़ताल को समाप्त कराया। मुख्यालय पर चल रहे सफाई कर्मचारियों की हड़ताल को लेकर नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक द्वारा पहले दिन ही मौखिक रूप से सभी आवश्यक मांगों को पूर्ण करने के लिए नियम अनुसार कार्यवाही के निर्देश दिए। जिसके क्रम में कार्यवाही निरंतर चल रही है। धरने पर बैठे सफाई कर्मचारियों से सीधी बात करते हुए नगरायुक्त ने उनका धरना खत्म करा दिया।

 

 

नगर स्वास्थ्य अधिकारी को कार्यवाही की रिपोर्ट अखिल भारतीय सफाई कर्मचारी कल्याण संघ के पदाधिकारी को देने के लिए कहा गया, इस प्रकार धरने को समाप्त कराया गया साथ ही सभी सफाई कर्मचारियों को सफाई व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने के लिए निर्देश दिए तथा उनके द्वारा शहर हित में किया जा रहे कार्यों की सराहना भी की गई।

 

 

नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर मिथिलेश ने बताया कि नगर आयुक्त के निर्देश के क्रम में पहले दिन से ही कार्यवाही जारी है, जिसमें लिखित में कार्यवाही रिपोर्ट संबंधित को उपलब्ध भी कर दी गई है। 9 सूत्रीय मांगों को लेकर चल रहे धरने को समाप्त कर दिया गया है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय