Sunday, April 27, 2025

देहरादून में देह व्यापार का भंडाफोड, एक अभियुक्त गिरफ्तार, 3 लड़कियों को बचाया गया

देहरादून। देहरादून के रायवाला थाना क्षेत्र में पुलिस ने सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया है। होटल की आड़ में चल रहे देह व्यापार का पुलिस ने भंडाफोड़ करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। अभियुक्त के कब्जे से तीन पीड़ित लड़कियों को बचाया गया। तीनों यूपी की देवरिया की रहने वाली हैं।

इस घिनौने धंधे को चला रही महिलाएं ग्राहक को सोशल मीडिया के माध्यम से पहले कॉलगर्ल की फोटो भेजती हैं। इसके बाद कॉलगर्ल के दाम बताए जाते हैं। कॉलगर्ल का चयन होने के बाद ग्राहक से एडवांस में पैसे ले लिए जाते हैं। उसके बाद कॉलगर्ल को भेजा जाता है।

थाना प्रभारी निरीक्षक होशियार सिह पंखोली ने बताया कि रायवाला क्षेत्र में देह व्यापार का धंधा संचालित होने की सूचना मिली थी। पुलिस टीम ने रायवाला बाजार स्थित बिष्ट रेस्टोरेंट में छापा मारा। इस कार्रवाई में जिस्मफरोशी का कारोबार चलाने वाले चमोली निवासी आनंद को पकड़ा। उसके मोबाइल से कई कॉल गर्ल्स के नंबर भी बरामद हुए हैं।

[irp cats=”24”]

बताया जा रहा है कि आरोपी करीब छह महीने से किराए पर होटल चला रहा था। लेकिन, भवन स्वामी ने अभी तक उसका सत्यापन नहीं कराया था।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय