Sunday, May 19, 2024

ठंड में जरुरतमंदो को कंबल प्रदान करना पुनीत कार्य: डॉ. मिगलानी

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

सहारनपुर। ठंड से बचाव को आज गरीब व निराश्रित लोगों को कम्बल वितरित किए गए। इस अवसर पर वरिष्ठ चिकित्सक डॉ.संजीव मिगलानी ने कहा कि जरूरतमंद लोगांे की इस भीषण ठण्ड में मदद करना पुण्य का कार्य है।

 

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

आज लिंक रोड स्थित अपने नर्सिंग होम पर डॉ.संजीव मिगलानी व डॉ.नैना मिगलानी ने भीषण ठंड में गरीब व असहाय लोगों को कम्बल वितरित किए और उन्हें हर संभव मदद का आश्वासन दिय। डॉ.संजीव मिगलानी ने कहा की कड़ाके की ठंड में गरीब व असहाय लोगों को कंबल प्रदान करना पुनीत कार्य है जिसकी जितनी प्रशंसा की जाए उतनी कम है।

 

उन्होंने सामाजिक संस्थाओं से भी अपील की कि वह ठंड के समय में असहाय व जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए हमेशा आगे रहे। कार्यक्रम मे डॉ नैना मिगलानी ने बताया की समय-समय पर दयावती हॉस्पिटल में रक्तदान शिविर, स्वास्थ्य जांच प्रशिक्षण शिविर, कंबल वितरण कार्यक्रम जैसे कार्यक्रमों का आयोजन कर समाज हित में कार्य किए जाते है।

 

उन्होंने बताया कि निर्धन लोगों की सेवा से बड़ी कोई सेवा नहीं  है। नर सेवा ही नारायण सेवा है। कंबल वितरण कार्यक्रम में लगभग 70 लोगों को कंबल बांटे गए। कार्यक्रम में डॉ संजीव मिगलानी व डॉक्टर नैना मिगलानी ने उपस्थित लोगों को ठंड के समय में अपने स्वास्थ्य को कैसे स्वस्थ रखा जाए उसके बारे में भी जानकारी दी। कंबल वितरण कार्यक्रम में ननिता, पुष्पा, काकी, अबुजर, संदीप, कमल, जुनेद आदि स्टाफ का सहयोग रहा।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,188FansLike
5,319FollowersFollow
50,181SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय