Friday, May 17, 2024

मुज़फ्फरनगर में पंजाबी नेता कुश पुरी ने भी ख़रीदे नामांकन, अध्यक्ष पद पर 7 व सभासद पद पर 55 पर्चे भरे गये

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

मुजफ्फरनगर। नगर निकाय की नामांकन प्रक्रिया के चौथे दिन आज जिले के कुल दस निकायों में अध्यक्ष पद के सात पर्चे भरे गये, जबकि सभासद पद के 55 पर्चे दाखिल कर दिये गये है। अध्यक्ष व सभासद के पर्चे खरीदने वालों की भी भारी भीड लगी रही और आज सभी दस निकायों पर अध्यक्ष पद के 65 व सभासद पद के 142 पर्चे खरीदे गये।

कचहरी परिसर स्थित सिटी मजिस्ट्रेट कोर्ट में मुजफ्फरनगर नगर पालिका अध्यक्ष पद की नामांकन प्रक्रिया चल रही है, जिसमें आज चौथे दिन भी कोई पर्चा नहीं भरा गया है, जबकि सभासद पद पर 11 पर्चे दाखिल किये गये। तहसील सदर में पुरकाजी व चरथावल नगर पंचायत की नामांकन प्रक्रिया चल रही है, जिसमें आज चौथे दिन पुरकाजी नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिये दो पर्चे भरे गये हैं, जबकि सभासद पद के लिये छह पर्चे भरे गये।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

चरथावल नगर पंचायत अध्यक्ष के लिये भी दो पर्चे दाखिल हुए हैं, जबकि सभासद पद के चार पर्चे भरे गये है।

खतौली नगर पालिका अध्यक्ष पद की नामांकन प्रकिया खतौली तहसील में चल रही है, जिसमें आज अध्यक्ष पद पर कोई पर्चा नहीं भरा गया है, जबकि सभासद पद पर तीन पर्चे भरे गये है। जानसठ तहसील में जानसठ नगर पंचायत की नामांकन प्रक्रिया चल रही है, जिसमें अध्यक्ष पद के लिये तीन पर्चे भरे गये है, जबकि सभासद पद के लिये सात पर्चे भरे गये हैं। जानसठ तहसील में ही नगर पंचायत मीरापुर की भी नामांकन प्रक्रिया चल रही है, जिसमें अध्यक्ष पद पर एक पर्चा भरा गया है, जबकि सभासद पद के लिये आठ पर्चे भरे गये है।

नगर पंचायत भोकरहेडी की नामांकन प्रक्रिया भी जानसठ तहसील में ही चल रही है। भोकरहेडी में अध्यक्ष पद के लिये कोई पर्चा नहीं भरा गया है, जबकि सभासद पद के लिये पांच पर्चे भरे गये है।

बुढाना तहसील में नगर पंचायत बुढाना, नगर पंचायत शाहपुर व नगर पंचायत सिसौली की नामांकन प्रक्रिया चल रही है। नगर पंचायत बुढाना में अध्यक्ष पद के लिये कोई पर्चा नहीं भरा गया, जबकि सभासद के लिये दो पर्चे दाखिल किये गये है। नगर पंचायत शाहपुर में भी आज कोई पर्चा नहीं भरा गया है और केवल सभासद पद के लिये सात पर्चे दाखिल किये गये है। नगर पंचायत सिसौली में अध्यक्ष पद के लिये दो पर्चे भरे गये है, जबकि सभासद के लिये दो पर्चे दाखिल हुए है। इस प्रकार आज अध्यक्ष पद पर सभी दस निकायो में सात पर्चे भरे गये है, जबकि सभासद के लिये 55 पर्चे दाखिल हुए है।

चौथे दिन अध्यक्ष पद पर 65 व सभासद के 142 पर्चे बिके


 नगर निकाय प्रकिया के अंतिम चरण में पहुंचते ही नामांकन पत्र खरीदने वालों की होड लग गई है। आज सभी दस निकायो में अध्यक्ष पद के 65 व सभासद हेतु 142 पर्चे खरीदे गये है। मुजफ्फरनगर नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिये कुल 11 पर्चे खरीदे गये है, जिसमें पंजाबी समाज के प्रमुख नेता कुशपुरी भी शामिल है, जो अपनी पत्नी अंशुपुरी को भाजपा के सिम्बल पर चुनाव लडाने की जुगत में है। उनके साथ अमित गर्ग, सुखदर्शन सिंह बेदी आदि नेता भी साथ थे।

मुजफ्फरनगर नगर पालिका के 55 वार्डो में सभासद का चुनाव लडने के दावेदारों की भी बडी संख्या है। आज चौथे दिन 51 पर्चे सभासद का चुनाव लडने के इच्छुक नेताओं ने खरीदे। पुरकाजी में अध्यक्ष पद के लिये तीन पर्चे बिके जबकि सभासद के लिये दस पर्चे बिके हैं। चरथावल में अध्यक्ष पद का कोई पर्चा नहीं खरीदा गया। केवल सभासद के चार पर्चे खरीदे गये।

खतौली में अध्यक्ष का एक पर्चा बिका और सभासद का 13 पर्चे बिके। जानसठ में अध्यक्ष के सात पर्चे बिके व सभासद के 18 पर्चे बिके। मीरांपुर में केवल सभासद के छह पर्चे बिके व भोकरहेडी में अध्यक्ष के तीन व सभासद के नौ पर्चे बिके। बुढाना में अध्यक्ष पद के सौलह व सभासद के बारह पर्चे बिके। शाहपुर में अध्यक्ष के उन्नीस व सभासद के आठ पर्चे बिके। सिसौली में अध्यक्ष के पांच पर्चे और सभासद के ग्यारह पर्चे बिके हैं।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,237FansLike
5,309FollowersFollow
47,101SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय