Tuesday, May 20, 2025

जी20 शिखर सम्मेलन में भाग लेने भारत नहीं आएंगे पुतिन : क्रेमलिन

नई दिल्ली। क्रेमलिन ने शुक्रवार को कहा कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन अगले महीने दिल्ली में होने वाले जी20 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए भारत नहीं आएंगे।

पुतिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने मॉस्को में मीडिया से कहा कि रूसी राष्ट्रपति जी20 शिखर सम्मेलन के लिए भारत की यात्रा की योजना नहीं बना रहे हैं।

पेसकोव ने कहा, अब मुख्य जोर यूक्रेन में एक विशेष सैन्य अभियान पर है।

जी20 शिखर सम्मेलन 9-10 सितंबर को दिल्ली में होने वाला है। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने शिखर सम्मेलन में अपनी भागीदारी की पुष्टि की है और वह 7 से 10 सितंबर के बीच राष्ट्रीय राजधानी में रहेंगे।

 

 

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय