Tuesday, June 25, 2024

रायबरेली में सोनिया गांधी से सवाल, राज्य मंत्री के बेटे ने पोस्टर और होर्डिंग्स में पूछे 16 सवाल

रायबरेली । लोकसभा चुनाव के पहले सांसद सोनिया गांधी से तीखे सवाल पूछे गए हैं, यही नहीं उनकी संसदीय योग्यता पर सवाल खड़ी करती कई होर्डिंग्स शहर भर में लगाई गई है। शनिवार को नगर पालिका अध्यक्ष के शपथ ग्रहण की सुबह इस पोस्टर बाजी की खूब चर्चा है।

इन पोस्टर और होर्डिंग्स को राज्य मंत्री दिनेश प्रताप सिंह के बेटे ब्लॉक प्रमुख पीयूष प्रताप सिंह की ओर से लगाया गया है। उल्लेखनीय है कि शनिवार को ब्लॉक प्रमुख पुत्र पीयूष सिंह ने शहर में होर्डिंग लगाकर और सोशल मीडिया में पोस्टर के जरिये भेज कर सोनिया गांधी से 16 सवाल किए गए है। जिसमें उनकी सांसद योग्यता पर भी उंगली उठाई गई है।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

सोनिया गांधी से 16 सवाल पूछे हैं। जिसमें बीते चार सालों में उनका रायबरेली न आना और यहां के लोगों के दुख-सुख में शामिल न होना ,विकास कार्यों में रुचि ना लेना आदि बातें लिखी गई है ।

यही नहीं 16 वें सवाल में उन्होंने सोनिया गांधी के सांसद होने की योग्यता पर भी उंगली उठाई गई है। गौरतलब बात है

 

कि हाल ही में संपन्न हुए स्थानीय निकाय चुनाव में रायबरेली शहर नगर पालिका सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार शत्रुघ्न सोनकर ने शानदार जीत दर्ज की है। शनिवार को उनका शपथ ग्रहण कार्यक्रम भी था।

जिसमें कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष तथा सोनिया गांधी के प्रतिनिधि भी शहर में थे। उसी दिन राज्य मंत्री की तरफ से होर्डिंग लगाकर कांग्रेस और पार्टी के नेता सोनिया गांधी पर हमला किया गया है। शहर भर में इसकी काफ़ी चर्चा है और लोग अपनी अपनी राय व्यक्त कर रहे हैं। 2019 लोकसभा चुनाव में राज्य मंत्री भाजपा के उम्मीदवार थे, जिनको सोनिया गांधी के सामने हार का सामना करना पड़ा था । अब लोकसभा चुनाव 2024 में आने वाला है और संभावना जताई जा रही है कि इस बार पुनः राज्यमंत्री ही भाजपा के उम्मीदवार हो सकते हैं।हालांकि कांग्रेस की तरफ से कोई प्रतिक्रिया अभी तक सामने नहीं आई है।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,188FansLike
5,329FollowersFollow
60,365SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय