Sunday, May 18, 2025

भाजपा की प्रयोगशाला में हर वर्ग पर अत्याचार : राहुल गांधी

भोपाल। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने आज कहा कि भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी ने जिस मध्यप्रदेश को भाजपा की प्रयोगशाला बताया था, वहां आदिवासियोंं समेत हर वर्ग पर अत्याचार हो रहे हैं।

गांधी मध्यप्रदेश के आदिवासीबहुल जिले शहडोल के ब्यौहारी में कांग्रेस की चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान पार्टी के प्रदेश प्रभारी रणदीप सुरजेवाला, पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ, दिग्विजय सिंह समेत कई अन्य वरिष्ठ नेता भी उपस्थित रहे। कल मध्यप्रदेश के चुनाव कार्यक्रम की घोषणा के बाद गांधी की प्रदेश में ये पहली चुनावी सभा थी।
अपने संबोधन की शुरुआत गांधी ने आडवाणी के संदर्भ से की। उन्होंने कहा कि आडवाणी ने कहा था कि भाजपा और संघ की जैसी प्रयोगशाला मध्यप्रदेश में है, वैसी गुजरात में भी नहीं है। इसी क्रम में उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा की इस प्रयोगशाला में मृत लोगों का भी उपचार हो जाता है। यहां श्री महाकाल भगवान से भी चोरी होती है। इस प्रयोगशाला में मिड डे मील और बच्चों की यूनिफॉर्म के साथ भी लूट होती है।

उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा की इस प्रयोगशाला में हर दिन तीन किसान आत्महत्या करते हैं। किसानों पर गोलीबारी होती है। भाजपा के नेता आदिवासियों के साथ अमानवीय व्यवहार करते हैं और आदिवासियों को कोविड के दौरान खराब अनाज दिया जाता है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय