Sunday, May 28, 2023

सिजेंटा कंपनी के नकली प्रोडक्ट फैक्ट्री पर छापा, 8 लाख के बीज बरामद

मेरठ। मेरठ में सिजेंटा कंपनी के नकली प्रोडक्ट बनाने वाली फैक्ट्री पर आज छापा मारा गया। कंपनी में नकली बीज बनाए जा रहे थे। छापेमारी के दौरान मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। फैक्टरी से 8 लाख का बीज बरामद बरामद हुआ है।

- Advertisement -

फैक्टरी में नकली बीज तैयार कर बाजार में बेचा जा रहा था। इसकी शिकायत सिजेंटा कंपनी को पिछले कई महीने से लगातार मिल रही थी। कंपनी द्वारा की गई शिकायत पर आज मेडिकल थाना क्षेत्र में छापामार कार्रवाई की गई। छापामार कार्रवाई में फैक्टरी में नकली बीजों की बड़ी खेप पकड़ी गई।

बताया जाता है कि फैक्टरी में नकली बीज तैयार कर बाजार में बेचे जा रहे थे। जिससे कंपनी के उत्पाद पर फर्क पड़ रहा था। नकली बीज कंपनी से पकड़े गए आरोपी ने बताया कि वो लाखों का माल बाजार में खपा चुका है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। पुलिस फैक्टरी मालिक के खिलाफ कार्रवाई कर रही है।

Related Articles

- Advertisement -

STAY CONNECTED

74,675FansLike
5,201FollowersFollow
32,576SubscribersSubscribe
- Advertisement -

ताज़ा समाचार

- Advertisement -

सर्वाधिक लोकप्रिय