Tuesday, May 20, 2025

शामसी में प्रचंड गर्मी और लू के थपेडों से लोग बेहाल, 40 डिग्री पहुंचा तापमान

शामली। प्रचंड गर्मी और लू के थपेडों ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। दिन के समय पारा 40 डिग्री सैल्सियस पहुंच जाने के कारण सडकों पर निकलना मुश्किल हो गया है। रोडवेज बस स्टेंड पर पीने के पानी के लिए यात्रियों को परेशानी हो रही है। लू के प्रकोप के देखते हुए सडके सुनसान है।

शनिवार को प्रचंड गर्मी और लू के थपेडों ने लोगों को खासा परेशान कर दिया है। सवेरे जब लोग उठे तो ठंडी हवाऐं चल रही थी, लेकिन धीरे धीरे धूप की तपिश बढती चली गई। ठंडी हवाऐं दोपहर 11 बजे लू के तबदील हो गई और प्रचंड गर्मी ने रूप धारण कर लिया। तेज धूप और उमस भरी गर्मी ने हाल बेहाल कर दिया है।

दोपहर के समय मौसम का तापमान 40 डिग्री सैल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सैल्सियस रहा। शहर के रोडवेज बस स्टेंड पर भीषण गर्मी में भी पीने के पानी की कोई व्यवस्था न होने से यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड रहा है।

यात्री पानी खरीदकर पीने को मजबूर है। इसके अलावा भी शहर के फव्वारा चैक, विजय चैक, शिव चैक पर भी पीने के पानी के लिए कोई प्रबंध नही किए गए है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय