Sunday, May 18, 2025

पहाड़ पर बारिश और बर्फबारी से मेरठ और आसपास के जिलों का गिरा तापमान

मेरठ। पश्चिम यूपी से सटे उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी का असर मेरठ और सहारनपुर मंडल के जिलों के मौसम पर पड़ा है। आज शुक्रवार को मेरठ का मौसम कुछ बदला हुआ है। तापमान में गिरावट के साथ ठंडी हवाएं चल रही है। उत्तराखंड में बने पश्चिम विक्षोभ के कारण बारिश और बर्फबारी का असर पश्चिम यूपी के जिलों पर पड़ा है। जिससे सहारनपुर और मेरठ मंडल के जिलों में तापमान गिरा है। आज शुक्रवार को सुबह मेरठ का अधिकतम तापमान 38 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि न्यूनतम तापमान इस समय 20.9 डिग्री है।

अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट आई है। मौसम विभाग के अनुसार रविवार तक ऐसे ही मौसम रहने का अनुमान है। उत्तराखंड में आज भी भारी हिमपात का अलर्ट जारी किया गया है। जिसका असर उत्तराखंड से सटे यूपी के जिलों पर पड़ेगा। ताजा पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से पहाड़ से लेकर मैदान तक मौसम का मिजाज बदला है। बुधवार सुबह आई तेज आंधी और दोपहर को तेज धूप खिलने के बाद देर रात हल्की बूंदाबांदी से मौसम में बदलाव शुरू हुआ। गुरुवार को दिनभर धूप और बादलों की आंख-मिचौनी चलती रही।

बीते कई दिनों से तापमान तेजी से बढ़ रहा था। मेरठ और आसपास के जिलों में तापमान 41 डिग्री को पार कर गया था। लेकिन अब लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय