Friday, May 10, 2024

सहारनपुर में बरसात बनी आफत, रेस्क्यू कर लगभग 30 लोगो को सुरक्षित घरों से निकाला

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

सहारनपुर। पिछले एक सप्ताह से हो रही झमाझम बरसात से सामान्य जनजीवन पूरी तरह अस्त व्यस्त हो चला है, वहीं नदियां पूरी तरह उफान पर है। पांवधोई व ढमोला नदी का जल स्तर लगातार खतरे के निशान से ऊपर बढ़ रहा है। वहीं नदी के सीमावर्ती क्षेत्रों में बाढ़ का संकट गहरा गया है और अग्निशमन विभाग के दमकल कर्मी व एनडीआरएफ के कार्यकर्ता राहत व बचाव कार्य में लगे है और घरों में फंसें लोगो को रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने का काम कर रहे है। बरसात के कारण आज भी लोग पूरी तरह बेहाल नजर आये।

पिछले शनिवार से आरंभ हुयी बरसात लोगों पर आफत बनकर टूट रही है और कुछ समय के बाद लगातार हो रही बारिश ने सामान्य जनजीवन की गाडी का पहिया पूरी तरह थाम दिया है। हर कोई बरसात से बेहाल है और बचने के लिये हर संभव प्रयास किए जा रहे है।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

नगर के बीचोबीच बहने वाले पांवधोई नदी व ढमोला नदी का जल स्तर भी लगातार बढ़ रहा है। इससे सीमावर्ती क्षेत्रों में बाढ़ के हालात बने हुए है। धोबी घाट की ओर जाने वाले मार्गो को बंद कर दिया गया है। खुमरान पुल से बेहट रोड, भूतेश्वर, धोबी घाट रोड, दालमण्डी पुल रोड को प्रशासन द्वारा आवाजाही के लिए बंद कर दिया गया है।

इसके अलावा नगर के देवपुरम, केशवपुरम, राधा विहार, साकेत कॉलोनी, पंजाबी बाग, गोविंद नगर, संत नगर, नुमाइश कैम्प आदि क्षेत्रों में बाढ़ जैसे हालात बने हुए है। साकेत कॉलोनी में अत्याधिक हालात गंभीर है। पानी अधिक होने के कारण लोग घरों से नहीं निकल पा रहे है। लगभग पांच से छह फुट होने के कारण आज एनडीआरएफ की टीम व अग्निशमन विभाग के दमकल कर्मियो ने नाव लगाकर  रेस्क्यू कर लगभग 30 लोगों को घरों से सुरक्षित बाहर निकाला, जिसमें बच्चे, महिलाएं व बड़े बुजुर्ग शामिल थे।

रेस्क्यू टीम लगातार स्थिति पर नजर रखे हुए है और पीड़ित लोगों की हर संभव मदद की जा रही है। हालांकि कुछ लोग अभी भी अपना घर छोड़ने को तैयार नही है। टीमें लगातार उनसे संपर्क कर मदद पहुंचाने का प्रयास कर रही है। आज बाढ़ ग्रस्त क्षेत्र का नगर विधायक राजीव गुम्बर, महापौर डॉ.अजय सिंह, जिलाधिकारी डॉ.दिनेश चन्द्र ने भ्रमण कर स्थिति का जायजा लेते हुए पीड़ित लोगों को हर संभव सहायता देने के निर्देश दिये।

बाढ़ पीड़ित लोगों को विभिन्न स्थानों पर बनाये गये राहत शिविरों में ठहराया गया है और वहीं उन्हें भोजन आदि की व्यवस्था उपलब्ध करायी जा रही है। इस कार्य में सामाजिक संगठन भी आगे आने लगे है। उधर, रेलवे स्टेशन पर फंसे यात्रियो  के लिए सिक्ख समुदाय द्वारा लंगर की व्यवस्था की गयी है। पुलिस प्रशासनिक अधिकारी लगातार स्थिति पर नजर रखे हुए है।

सब्जी बाजारो से गायब व पशुओं के लिए हरे चारे का संकट गहराया

सहारनपुर में लगातार हो रही बरसात ने जहां सामान्य जनजीवन को पूरी तरह अस्त व्यस्त कर दिया है। वहीं अब लोगों के समक्ष रोजी रोटी का संकट भी आन पड़ा है। बरसात के कारण गांव की ओर से फल सब्जी नहीं आ रहे है, जिस कारण सब्जियों व फलों के दाम आसमान छू रहे है। हालांकि बाजार से सब्जी पूरी तरह गायब नजर आ रही है। उधर खेतों में  पानी भर जाने के कारण पशुओं के लिए चारे का संकट लगातार गहराता जा रहा है। जिस कारण किसान भी अत्याधिक परेशान है। इसके साथ ही धान की फसल भी पूरी तरह बर्बाद हो चली है। कई किसानों ने सरकार से मांग करते हुए कहा कि पशुओं को चारे के विकल्प के रूप मंे कुछ व्यववस्था करायी जाये।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,237FansLike
5,309FollowersFollow
47,101SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय