Friday, May 16, 2025

बारिश का कहर: दिल्ली में गिरे 15 घर, मलबे में दबी महिला

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार को पूरे दिन हुई लगातार बारिश के कारण 15 घर ढह गए, जबकि घर का एक हिस्सा ढहने से 56 वर्षीय एक महिला की दबकर मौत हो गई।

पीड़िता की पहचान रंजीत कौर (56) के रूप में हुई है, जिनकी करोल बाग इलाके में मौत हो गई थी। सबसे पहले उसके क्वार्टर का एक हिस्सा ढह गया। जब वह कुछ सामान निकालने के लिए अंदर गई तो दूसरा हिस्सा उसके ऊपर गिर गया। पुलिस ने बताया कि क्वार्टर जर्जर हालत में था।

इस बीच, भारी बारिश के कारण दक्षिणी दिल्ली के कालकाजी में देश बंधु कॉलेज की एक बाउंड्री दीवार गिर गई, जिससे कई कारें क्षतिग्रस्त हो गईं।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय