Sunday, February 23, 2025

अगले पांच वर्षों में देश का अग्रणी राज्य बनेगा राजस्थान: शेखावत

जोधपुर। केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने रविवार को कहा कि राजस्थान में अब डबल इंजन की सरकार बनी है। प्रदेश के लोग अब प्रतिदिन दिवाली जैसा अनुभव करेंगे। आने वाले पांच साल में राजस्थान हर क्षेत्र में देश का अग्रणी राज्य बनेगा।

शेखावत ने पत्रकारों से बातचीत में विकसित भारत संकल्प यात्रा की चर्चा की। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वर्ष 2014 में जो सकंल्प लिए थे, उनमें से अधिकांश संकल्प पूरे हो गए। इससे देश के करोड़ों लोगों के जीवन में परिवर्तन आया है। साढ़े 13 करोड़ लोग गरीबी रेखा से आगे निकले हैं। अब भारत तेजी से आगे बढ़ा है। विकसित भारत बनाने का यह आंदोलन जन आंदोलन बने। देश का प्रत्येक नागरिक अपनी भूमिका को समझकर इसके साथ जुड़े। इस चेतना को जाग्रत करने के लिए यह संकल्प यात्रा निकाली गई है। उन्होंने कहा कि हमारा संकल्प है कि मोदी सरकार की योजनाएं सौ फीसदी लोगों तक पहुंचें। इसलिए संकल्प यात्रा के दौरान वंचित लोगों का पंजीकरण किया जाएगा।

मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और वसुंधरा राजे के साथ बातचीत का वीडियो वायरल होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि गहलोत के साथ मेरा कोई मनभेद नहीं है। मतभेद हो सकता है। दोनों के बीच विचारधारा का अंतर है। उनका 50 साल का राजनीतिक अनुभव है। मुझे उनसे बहुत कुछ सीखना है। उन्होंने मुझे चाय पर बुलाया है, एक दिन जाकर आउंगा।

सुबह गृह नगर जोधपुर पहुंचने पर शेखावत का एयरपोर्ट पर स्वागत किया गया। अल्प प्रवास पर जोधपुर आए शेखावत ने अपने आवास पर प्रमुख लोगों से आत्मीय मुलाकात की। इस दौरान उनकी समस्याएं भी सुनीं और यथा संभव निराकरण का आश्वासन दिया।

विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत लूणी विधानसभा क्षेत्र के झंवर में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचने पर ग्रामीणों ने शेखावत का जोरदार अभिनंदन किया। शेखावत ने विकसित भारत संकल्प यात्रा को लेकर उपस्थित जनसामान्य से संवाद किया और बताया कि मोदी की गारंटी वाली गाड़ी सभी स्थानों पर जा रही है, ताकि जन कल्याणकारी योजनाओं लाभ जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प पूरा किया जा सके।

इस दौरान अनेक लाभार्थियों विशेष रूप से महिलाओं ने कहा कि अब कड़ी से कड़ी जुड़ गई है। राजस्थान के विकास और उम्मीदों को भी पंख लग गए हैं। यह संकल्प यात्रा लाभकारी रहेगी। लूणी के नव निर्वाचित विधायक जोगाराम पटेल सहित अनेक लोग, जनप्रतिनिधि और ग्रामीण इस कार्यक्रम के साक्षी बने।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

74,854FansLike
5,486FollowersFollow
143,143SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय