Thursday, September 19, 2024

मेरठ के यूपीएचसी पुलिस लाइन से सांसद राजेन्द्र अग्रवाल,डीएम दीपक मीणा ने रैली का दिखाई हरी झंडी

मेरठ। जिला मुख्यालय पर एक बड़े आयोजन के साथ जनपद में संचारी रोगों के खिलाफ अभियान शुरू हुआ। इस अभियान के तहत जहां घर-घर जाकर संचारी रोगों के प्रति जागरूकता फैलाई जा रही है वहीं इन रोगों को नियंत्रित करने के लिए जांच और तेज की जाएगी। शहर में यूपीएचसी पुलिस लाइन से सांसद राजेन्द्र अग्रवाल व डीएम दीपक मीणा , एवं संयुक्त निदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य ,सीएमओ संयुक्त रूप से रैली का हरी दिखा कर रवाना किया।

मुख्य चिकित्साधिकारी डा. अखिलेश मोहन ने बताया कि जनपद में आज यानि एक अप्रैल विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान शुरू हो रहा है। यह अभियान 30 अप्रैल तक चलेगा। इस दौरान जनपदवासियों को वेक्टर जनित रोगों, जल जनित रोगों व लू आदि से बचाव व उपचार के बारे में जागरूक किया जाएगा। इसी बीच 17 अप्रैल से 30 अप्रैल तक दस्तक अभियान भी संचालित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि संचारी रोगों की जांच के लिए अमूमन हर साल कुल जांचे लक्षित रहती थी। जबकि अब इसकी क्षमता करीब दोगुनी दी गई। इस वर्ष जिले में 3़75लाख जांच करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। उन्होंने वर्ष वार चिन्हित मरीजों का आंकड़ा भी बताया। उन्होंने बताया कि वर्ष 2022 में 86 हजार वर्ष 2021 में 54 हजार और 2020 में 65 हजार मरीज चिन्हित किए गए थे।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

नोडल अधिकारी सत्य प्रकाश ने बताया कि जो बीमारी एक मरीज से दूसरे स्वस्थ व्यक्ति में दूषित भोजन, जल या संपर्क या कीटनाशक या जानवर से फैलती है उसे संचारी रोग कहते हैं। इसमें प्रमुख रूप से डेंगू, मलेरिया, फाइलेरिया, कालाजार, चिकिनगुनिया, क्षय और कुष्ठ रोग आदि हैं। इन्हीं बीमारियों को नियंत्रित करने के लिए विशेष संचारी रोग चल रहा है। इस अभियान में स्वास्थ्य विभाग एक नोडल के रूप में कार्य कर रहा है जबकि अन्य विभागों को सहयोग करने की ज़िम्मेदारी दी गई है। साथ ही ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में सफाई के साथ लारवारोधी गतिविधियां और फागिंग भी कराई जा रही है।

इस अभियान के तहत घर-घर सर्वेक्षण कर फ्लू, खांसी, बुखार के रोगियों व कुपोषित बच्चों की जांच की जाएगी। अभियान के दौरान आशा संगिनी, आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता प्रमुख भूमिका में घर-घर जाकर अभियान सफल बनाएंगी। उन्होंने बताया कि 25 अप्रैल को विश्व मलेरिया दिवस पर जिले में मलेरिया निगरानी में सुधार और वार्षिक रक्त परीक्षण दर 10 प्रतिशत तक पहुंचाने का लक्ष्य है। इस मौके पर जिला अधिकारी दीपक मीणा , डा अशोक तालियान,एम्बेड परियोजना के बीसीसीएफ, डब्लयू एचओ के जनपदीय प्रतिनिधी, यूनीसेफ , एनसीसी, आशा, आंगनबाडी, एएनएम आदि मौजूद रहे।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,334FansLike
5,410FollowersFollow
107,418SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय