Friday, April 26, 2024

नोएडा में प्रेमी-प्रेमिका और वो के चक्कर में विवाहिता की हत्या, प्रेमी हिरासत में

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

नोएडा।  नोएडा के सेक्टर-63 थाना क्षेत्र के छजारसी गांव स्थित एक ओयो होटल के बाथरूम एक महिला का शव खून से लथपथ हालत में मिलने पर सनसनी मच गई। महिला के सिर और चेहरे पर गंभीर चोट के निशान थे। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस मामले में पुलिस ने महिला के पति के शिकायत पर महिला के प्रेमी को गिरफ्तार किया है जिसके साथ महिला ओयो होटल में आई थी।

थाना सेक्टर-63 के प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार मान ने बताया कि सोनू नामक व्यक्ति एक महिला अनीता (36 वर्ष) को लेकर थाना सेक्टर-63 के छजारसी गांव स्थित ओयो होटल में आया। रात्रि को दोनों होटल में रुके। देर रात को महिला का लहूलुहान शव होटल के कमरे में मिला है। उन्होंने बताया कि महिला के सिर व चेहरे पर गंभीर चोट के निशान हैं। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतका और उसका प्रेमी सोनू आपस में रिश्तेदार हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस ने महिला की हत्या करने के आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

वहीं एडीसीपी सेंट्रल नोएडा राजीव दीक्षित ने बताया कि सोनू नामक युवक का अनीता के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। शुक्रवार को रात को दोनों इस होटल में आये थे। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि अनीता अपने पति राजेंद्र बाबू के साथ चोटपुर कॉलोनी में किराए के मकान में रहती है, राजेंद्र एक कंपनी में कर्मचारी है और अनीता का दूर के रिश्तेदार सोनू के साथ उसका प्रेम प्रसंग काफी समय से चल रहा था। सोनू एक गारमेंट कंपनी में कटिंग का काम करता है। सोनू अनीता के साथ शुक्रवार रात 8 बजे होटल पहुंचा था वहां सोनू की शादी जिस लड़की के साथ तय हुई थी उसका फोन आया तो दोनों का इस बात को लेकर विवाद हो गया। जिसके बाद उसने इस वारदात को अंजाम दिया और वहां से भाग गया। अनीता के पति राजेंद्र के शिकायत के बाद पुलिस ने सोनू के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,237FansLike
5,309FollowersFollow
47,101SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय