Monday, May 19, 2025

भाजपा किसान मोर्चा के नेतृत्व में सवा दो लाख गांव में जाएगी ग्राम परिक्रमा यात्रा: राजकुमार चाहर

मुजफ्फरनगर। भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार ने कहा कि ग्राम परिक्रमा यात्रा सवा दो लाख गांवों में जाएगी। बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और सीएम योगी आदित्यनाथ शुकतीर्थ पहुंच कर यात्रा का शुभारंभ करेंगे।
भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार चाहर ने कहा कि 12 फरवरी को ग्राम परिक्रमा यात्रा की शुरुआत होगी। यात्रा प्रदेश के 50 हजार और देश के सवा दो लाख गांव में जाएगी।

 

राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और सीएम योगी आदित्यनाथ शुकतीर्थ पहुंच कर यात्रा का शुभारंभ करेंगे। एमएसपी कानून बनाने की प्रक्रिया चल रही है। किसान आयोग का मुद्दा भी प्रस्तावित है। नलकूप पर मीटर लगने वाले असमंज को भी जल्द दूर किया जाएगा।

 

 

गांधीनगर स्थित भाजपा कार्यालय पर पत्रकारों से बातचीत में मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार चाहर ने बताया कि गांव परिक्रमा अभियान एक माह तक चलेगा। एक दिन गांव परिक्रमा यात्रा पांच गांव में जाएगी। गांव-गांव जाकर ट्रैक्टर, गाय और देवी-देवाओं का पूजन किया जाएगा। इसके अलावा पूरे गांव की परिक्रमा कर अभियान के तहत ग्रामीणों और किसानों से संवाद किया जाएगा।

 

सरकार और क्या काम कर सकती है, इसके सुझाव भी लिए जाएंगे। यात्रा में देश और प्रदेश सरकार की योजनाओं के प्रपत्रों का भी वितरण किया जाएगा। शुकतीर्थ से संबोधन को पूरे देश में सुनाया जाएगा।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय