Sunday, April 27, 2025

साक्षी मलिक समेत सैंकड़ों महिलाओं को लिया हिरासत में, राकेश टिकैत की गाज़ीपुर बॉर्डर पर झड़प, जंतर मंतर पर भी हंगामा जारी

मुजफ्फरनगर- भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत अपने समर्थकों के साथ दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं। रास्ते में दौराला थाने पर पुलिस द्वारा रोके गए किसानों को भी उन्होंने छुड़वा दिया और उन्हें भी अपने साथ लेकर दिल्ली के लिए रवाना हो गए। गाज़ीपुर बॉर्डर पर किसान यूनियन कार्यकर्ताओं की पुलिस से झड़प हो गयी है।

वहीं  जंतर मंतर पर भी पहलवानों और पुलिस में हंगामा हो गया है। पहलवान संसद की तरफ बढ़ रहे है , दो बैरिकेड तोड़ कर पहलवान आगे बढ़ रहे है। बजरंग पुनिया और विनेश फोगाट ने बताया कि पुलिस ने साक्षी मलिक और सत्यव्रत को हिरासत में ले लिया है। इसी बीच पुलिस ने सैंकड़ों महिलाओं को अपनी हिरासत में ले लिया है।

नए संसद भवन की ओर जाते वक्त पहलवानों ने बैरिकेड्स लांघे। पुिलस ने उन्हें रोकने की कोशिश की और झड़प भी हुई। इस दौरान कई रेसलर्स को हिरासत में लिया गया है।

[irp cats=”24”]

पहलवान बजरंग पूनिया ने कहा- क्या यह लोकतंत्र है, हम शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे हैं और हमारे साथ ऐसा व्यवहार किया जा रहा है। हमें गोली मार दो। पूनिया ने कहा कि साक्षी मलिक को भी हिरासत में ले लिया गया है।

दिल्ली में महिला पहलवानों के समर्थन में आज होने वाली पंचायत में भाग लेने के लिए भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ता और खाप पंचायतों के प्रतिनिधियो को दिल्ली जाना था। कल रात सभी के घरों पर पुलिस तैनात कर दी गई थी

और उन्हें दिल्ली जाने से रोकने का प्रयास हुआ था ,जिसके बाद रात 11 बजे राकेश टिकैत ने लाइव आकर आज सुबह 10:00 बजे तक पुलिस को हटाने की चेतावनी दी थी।

जिसके बाद आज पुलिस हटा दी गई और राकेश टिकैत अपने काफिले के साथ दिल्ली के लिए रवाना हो गए।  इसी बीच में दौराला थाने में भी कुछ किसानों को पुलिस ने रोक रखा था, राकेश टिकैत दौराला थाने पहुंचे और उन किसानों को भी छुड़वा कर दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं।राकेश टिकैत ने कहा, “हमें जगह- जगह रास्ते में रोकने की कोशिश हुई। पुलिस और सरकार हिटलर शाही का काम कर रही है। जगह-जगह गाड़िया तैनात कर रखी हैं। कई जगह किसानों को हाउस अरेस्ट कर रखा है। अगर आज से पहले किसी मुकदमे में कोई गिरफ्तारी नहीं हुई हो तो पुलिस लिखकर दे दे तो हम आगे नहीं बढ़ेंगे। अगर ऐसा नहीं है तो ब्रजभूषण शरण सिंह को भी गिरफ्तार किया जाए।”

राष्ट्रीय महिला एकता संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष रिया किन्नर भी अपने साथियों के साथ बीकेयू टिकैत के समर्थन में दिल्ली रवाना हो गई है।

एक ओर जहां किसान और खाप पंचायत के नेता दिल्ली की ओर बढ़ रहे हैं, वहीं टीकरी,सिंधु और गाजीपुर बॉर्डर पर पुलिस प्रशासन ने सख्त पहरा कर रखा है। वहां किसानों को दिल्ली जाने से रोकने के पूरे इंतजाम किया गया है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय