Saturday, April 26, 2025

सैंकडों वर्षो से रुका हुआ रामजी का काज पूरा होने वाला है: सांसद प्रदीप चौधरी

शामली: नृत्य साधना केंद्र एव जिला प्रशासन शामली के सहयोग से अंतरराष्ट्रीय रामायण एवं वैदिक शोध संस्थान, अयोध्य्या द्वारा आयोजित नृत्य उत्सव कार्यक्रम का आयोजन हुआ। नगर के कैराना रोड़ स्थित होटल सुखचैन पर आयोजित भव्य कार्यक्रम का शुभारंभ खुशी नैब एंड ग्रुप दिल्ली द्वारा गणेश वंदना कर किया गया।

इस अवसर पर भाजपा नेत्री श्रीमती शशि अरोरा द्वारा संचालित एकेडमी के कलाकारों ने नृत्य नाटिका का मंच कर उपस्थित अतिथियों का मन मोह लिया। भाजपा जिला कोषध्यक्ष सुखचैन वालिया एवं रंजना नैब के संयोजन में हुए कार्यक्रम में प्रभु श्रीराम जी पर आधरित नृत्य नाटिकाओं का अद्भुद मंचन वैष्णवी नृत्यालय रंजना नैब एंड ग्रुप सहारनपुर द्वरा किया गया।

कार्यक्रम में कथक व लोक गीतों को क्रमशः वैष्णवी नृत्यालय नोएडा व विशाल गर्ग एंड शिवमणि भारद्वाज द्वारा प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम के मुख्यातिथि कैराना लोकसभा सांसद प्रदीप चौधरी ने अपने सम्भोधन मे कहा कि प्रभु श्रीराम जी का जो काज सैंकडों वर्षो से रुका हुआ था वो आगामी 22 जनवरी को पूरा होने जा रहा है।

[irp cats=”24”]

सासंद ने कहा कि वर्तमान की जो पीढ़ी है वो बहुत ही भाग्यशाली है जो सनातन धर्म के अनुसार इस पुण्य, पावन व पुनीत कर्म की साक्षी बनने जा रही है। उन्होंने का कहा कि अयोध्य्या में भगवान श्रीराम जी का आलौकिक भव्य मन्दिर का निर्माण हो रहा है वो मोदी व योगी की सरकार होने पर ही सम्भव हो सका है वरना दूसरी सरकारों में ऐसा सोचना भी असम्भव था। कार्यक्रम के अतिथि जिला मुख्य विकास अधिकारी विनय कुमार तिवारी ने कार्यक्रम की प्रसंसा करते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम समय समय पर होते रहने चाहिए।

कार्यक्रम संयोजक भाजपा जिला कोषाध्यक्ष सुखचैन वालिया व वैष्णवी नैब ने सभी कलाकारों को प्रमाणपत्र देकर उत्साह वर्धन किया गया। इस अवसर भाजपा महामंत्री दामोदर सैनी, मातृशक्ति प्रदेश मंत्री आशा सब्बरवाल, सीमा गर्ग, सीमा शर्मा, महिमा वालिया, सरोज गोयल, सुनीता जिंदल, पूनम पूजा बंसल, विहिम जिला अध्यक्ष रविन्द्र कालखंडे, राजेश शर्मा, सुनील सैनी, डॉक्टर एसपी बागला, अमित कुमार गर्ग व रितेश गर्ग मुंशी ट्रेडर्स, सचिन जैन, बादल गौतम, योगेंद्र सहित सैकड़ों गणमान्य लोग मुख्यरूप से उपस्थित रहे।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय