Saturday, May 3, 2025

जिला सहकारी बैंक के चुनाव में सभापति के पद पर निर्विरोध चुने गए ठाकुर रामनाथ सिंह, मुकेश जैन बने उपसभापति

मुजफ्फरनगर। जिला सहकारी बैंक के चुनाव में आज सभापति के पद पर रामनाथ सिंह को निर्विरोध चुन लिया गया। इसके अलावा खतौली के मुकेश जैन वाइस चैयरमैन चुने गए है, जबकि अलग-अलग लखनऊ की समितियों के लिए 6 सदस्य भी चुने गए है। आज चुने गए सभी प्रतिनिधियों में चार ठाकुर, दो जैन, एक जाट व एक ब्राह्मण को मौका मिला है।

आज हुए जिला सहकारी बैंक के निर्वाचन में पूर्व जिला पंचायत सदस्य रामनाथ सिंह को जिला सहकारी बैंक का अध्यक्ष चुन लिया गया, जबकि खतौली के मुकैश जैन को उपाध्यक्ष चुना गया है। इनके अलावा 6 समितियों के लिए प्रतिनिधि चुने गए है, जिनमें राका जैन, पूर्व विधायक उमेश मलिक, भाजपा के जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला, अशोक कुमार सिंह, यशपाल, मामचंद आदि शामिल है।

[irp cats=”24”]

इससे पूर्व आज सुबह जिला सहकारी बैंक के सभापति पद पर रामनाथ सिंह ठाकुर व उपसभापति पद पर मुकेश जैन ने नामांकन किया था। जिला सहकारी बैंक चुनाव में सभापति (चेयरमैन) पद हेतू रामनाथ ठाकुर व उपसभापति पद हेतु मुकेश जैन ने आज सुबह गाजेबाजे के साथ नामांकन दाखिल किए। वैसे यह तो पहले ही माना जा रहा था कि रामनाथ ठाकुर का सभापति व मुकेश जैन का निर्विरोध उपसभापति  निर्वाचित होना तय है, क्योंकि उनके सामने किसी ने भी पर्चा नहीं भरा था।

रामनाथ ठाकुर व मुकेश जैन के नामांकन में मुख्य रूप से विधान परिषद सदस्य विरेन्द्र सिंह, विवेक बालियान, भाजपा जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला, सत्यपाल सिंह पाल, पूर्व जिलाध्यक्ष  सुधीर सैनी, पूर्व जिलाध्यक्ष रुपेन्द्र सैनी, पूर्व विधायक अशोक कंसल, पूर्व विधायक  उमेश मलिक, सिविल बार एसोसिएशन के महासचिव विजेंद्र सिंह मलिक एडवोकेट, वरिष्ठ भाजपा नेता  गौरव स्वरूप, पुरुषोत्तम, हरीश अहलावत, जिला पंचायत सदस्य सचिन करानियां, जिला महामंत्री सुषमा पुंडीर सहित अनेकों गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

 

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय