Monday, May 20, 2024

राष्ट्रीय बजरंग दल ने ग्रैंड प्लाजा मॉल में पकड़ा नाबालिग प्रेमी युगल, वैलेंटाइन डे पर चलाया अभियान

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

मुजफ्फरनगर। जनपद के थाना नई मंडी क्षेत्र के ग्रैंड प्लाजा मॉल में राष्ट्रीय बजरंग दल के पदाधिकारियों ने चलाया प्रेमी युगलों के खिलाफ चेकिंग अभियान जिसके दौरान उन्होंने एक नाबालिग प्रेमी जोड़े को पकड़कर कानून के हवाले किया।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

राष्ट्रीय बजरंग दल के पदाधिकारियों ने नाबालिक युवती को उसके परिजनों को सौंप दिया जबकि नाबालिक युवक थाना नई मंडी पुलिस के हवाले कर दिया गया।

इस दौरान राष्ट्रीय बजरंग दल के जिला अध्यक्ष अर्जुन विश्वकर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि पाश्चात्य संस्कृति के खिलाफ वैलेंटाइन डे पर अभियान चलाया जा रहा था। उसी क्रम में एक बालक-बालिका संदिग्ध परिस्थिति मे ग्रैंड प्लाजा मॉल में घूमते हुए नज़र आए तो उन्होंने उनसे पूछताछ की और पता चला कि लड़की और लड़का दोनों अलग-अलग समुदाय से हैं। लड़की को परिजनों के हवाले कर दिया जबकि लड़के को थाना नई मंडी पुलिस को सौंप दिया।

अध्यक्ष अर्जुन विश्वकर्मा ने बताया कि हमारे द्वारा नाबालिगों के साथ मारपीट नहीं की गई है और राष्ट्रीय बजरंग दल ने युवक पर कानूनी कार्यवाही की मांग की है।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,188FansLike
5,319FollowersFollow
50,181SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय