Tuesday, May 21, 2024

लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटा राष्ट्रीय लोकदल, योगराज सिंह, तिरसपाल मलिक, विजय कौशिक, रामनिवास पाल प्रदेश पदाधिकारी बने

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |
मुजफ्फरनगर। राष्ट्रीय लोकदल की ओर से 2024 के लोकसभा चुनाव की तैयारी शुरू कर दी गई है। रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह की सहमति से प्रदेश अध्यक्ष रामाशीष राय ने प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। इसमें 12 उपाध्यक्ष, 30 महासचिव, 36 प्रदेश सचिव व 31 कार्यकारिणी सदस्य शामिल हैं।
पश्चिमी यूपी की 12 सीटों पर फोकस करते हुए रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी के निर्देश पर प्रदेश कार्यकारिणी घोषित की गई है। इसके साथ ही 11 जिलों के युवा रालोद के जिलाध्यक्ष की भी घोषणा की गई है। कार्यकारिणी में सभी समाज के लोगों को शामिल किया गया है। मेरठ से चार नेताओं को कार्यकारिणी में जगह मिली है। वरिष्ठ नेता नरेंद्र खजूरी प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए गए है। सुभाष गुर्जर को प्रदेश महासचिव, पूर्व विधायक विनोद हरित कार्यकारिणी सदस्य व रणवीर दहिया को प्रदेश सचिव बनाया गया है।
मुजफ्फरनगर के पूर्व मंत्री योगराज सिंह को भी प्रदेश उपाध्यक्ष की कमान सौंपी गई है। बागपत से पूर्व विधायक वीरपाल राठी, पूर्व विधायक गजेंद्र मुन्ना, सहारनपुर से पूर्व विधायक मनोज चौधरी, मुजफ्फरनगर से पूर्व मंत्री धर्मवीर सिंह बालियान, राजेश्वर त्यागी, बिजनौर से ब्रजवीर चौधरी, पूनम चौधरी, सरदार बलबीर सिंह, अमरोहा से हरपाल सिंह, हापुड़ से अब्बास अली आदि को प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है।
रालोद के राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल दुबे ने बताया कि पूर्व मंत्री योगराज सिंह, अजित सिंह दौला, हाजी वसीम हैदर, सुरेश गुप्ता, कुंवर नरेंद्र सिंह, संतोष कुमार मिश्रा, नरेंद्र खजूरी, रामआत्रे विश्वकर्मा, चंद्रबली यादव, बद्री पटेल, कुंवर अय्यूब अली व आदित्य विक्रम सिंह को प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत किया है।
इसी क्रम में तिरसपाल मलिक, शैलेंद्र यादव, चौधरी फहीमुद्दीन, विमलेश पाठक,  जितेंद सिंह, राज प्रताप त्रिपाठी, चंद्रपाल सिंह, अम्बुज पटेल, रजनीकांत मिश्रा, मौलाना नजमुद्दीन काजमी, हवलदार यादव, अशोक चौधरी, अटल चौधरी, सुभाष गुर्जर, विश्वेश्वरनाथ मिश्रा, अरुणेंद्र पटेल, रामवती तिवारी, आरपी सिंह चौहान, धीर सिंह एडवोकेट, कपिल चौधरी, इमरान हैदर रिजवी, जसवंत सिंह, विजय कौशिक, विजय यादव, शाहनवाज खान, मनोज सिंह चौहान, शिवकुमार त्यागी, योगेश नौहवार, रामबहादुर चौधरी व रामनिवास पाल को प्रदेश महासचिव मनोनीत किया है।
राष्ट्रीय  लोकदल की ओर से युवाओं को पार्टी से जोडऩे के उद्देश्य से मेरठ समेत 11 जिलों के युवा जिलाध्यक्ष की भी घोषणा की गई है। इसमें मेरठ में प्रशांत चौधरी, बागपत में राहुल धामा, मुजफ्फरनगर में शादाब अली, बुलंदशहर में माजिद गाजी, हापुड़ में अशोक त्यागी को युवा आरएलडी का जिलाध्यक्ष बनाया गया है। मथुरा में अमित गुर्जर, इसके अलावा हाथरस में महिपाल चौधरी, फिरोजाबाद में अमर सिंह, कासगंज में मोहम्मद अजीज खान, मुरादाबाद में गुरमीत सिंह और अमरोहा में इरकान अली को जिम्मेदारी दी गयी है।
बागपत से सांकरौद गांव के राहुल धामा को जिलाध्यक्ष बनाया गया है। इस तरह जहां पहले गुर्जर बिरादरी से जिलाध्यक्ष बनाया गया था, वहीं अब युवा जिलाध्यक्ष को जाट बिरादरी से बनाया गया है। इस तरह गुर्जर व जाट का तालमेल बनाने में रालोद लगा हुआ है। रालोद की प्रदेश कार्यकारिणी में कई को जगह मिली।
रालोद की प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा की गई, जिसमें सुरेश चंद कौशिक को प्रदेश सचिव बनाया गया है, जबकि पूर्व विधायक वीरपाल राठी, पूर्व विधायक गजेंद्र मुन्ना, नरेश त्यागी को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है।बिजनौर के अशोक चौधरी को रालोद का प्रदेश महासचिव बनाया गया है। वह इससे पूर्व राष्ट्रीय लोकदल बिजनौर के जिलाध्यक्ष रहे हैं। साथ ही चांदपुर विधानसभा से चुनाव भी लड़ चुके हैं। अशोक चौधरी को रालोद का प्रदेश महासचिव बनने पर परिचितों व कार्यकर्ताओं ने बधाई दी। उन्होंने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सदस्य जयंत चौधरी का आभार प्रकट किया है।

रालोद के प्रदेश अध्यक्ष राम आशीष राय ने शामली से जिला पंचायत के चेयरमैन रहे तरसपाल मलिक और पालिका चुनाव में प्रत्याशी रहे विजय कौशिक को प्रदेश महासचिव की जिम्मेदारी सौंपी है। उनके प्रदेश महासचिव बनने पर रालोद कार्यकर्ताओं ने भी बधाई दी है। 2०17 में विजय कौशिक ने सपा से नगरपालिका अध्यक्ष का चुनाव लड़ा था, मगर जीत नहीं सके थे। कुछ समय बाद ही सपा को छोड़कर रालोद में शामिल हो गए थे। इसके बाद 2०22 मेंभी  विजय कौशिक ने नगर पालिका अध्यक्ष का चुनाव लड़ा मगर जीत दर्ज नहीं कर सके थे।
इसके अलावा तरसपाल मलिक  जिला पंचायत अध्यक्ष रह चुके हैं। इसके अलावा मुकेश सैनी को प्रदेश सचिव बनाया गया है। रालोद के जिलाध्यक्ष वाजिद अली ने बताया कि तीनों को जिम्मेदारी दी गई है। लोकसभा चुनाव में गठबंधन प्रत्येक सीटों पर अधिक मतों से विजय हासिल करेगा।
बता दें कि सहारनपुर से धीर सिंह एडवोकेट को प्रदेश महासचिव बनाया है। वहीं, मुजफ्फरनगर से रामनिवास पाल को भी  प्रदेश महासचिव की जिम्मेदारी दी गई है।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,188FansLike
5,319FollowersFollow
50,181SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय