Tuesday, May 13, 2025

राष्ट्रीय त्यागी भूमिहार ब्राह्मण समाज समिति संगठन नहीं होने देगा किसी का भी उत्पीड़न व शोषण-मांगेराम त्यागी

मुजफ्फरनगर। म़ंसूरपुर क्षेत्र के ग्राम नावला में राष्ट्रीय त्यागी भूमिहार ब्राह्मण समाज समिति संगठन की विस्तार मीटिंग में कुलदीप त्यागी नावला को राष्ट्रीय अध्यक्ष मांगेराम त्यागी एवं पश्चिमी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष दीपक त्यागी के नेतृत्व में समस्त समाज की सहमति से जिलाध्यक्ष मुजफ्फरनगर बनाया गया।

संगठन विस्तार मीटिंग में आज त्यागी समाज के लोगो के द्वारा ये निर्णय लिया गया कि समाज के किसी भी व्यक्ति का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और समाज एक दूसरे के साथ कंधे से कंधे मिलाकर खड़ा होना सीखे और अपने समाज को आगे बढ़ाने में प्रयत्नशील रहे, समाज को एकजुट करके समाज को मजबूत बनाने का काम करे । राष्ट्रीय त्यागी भूमिहार ब्राह्मण समाज समिति किसी दल या पार्टी का विरोधी नहीं है, जो भी दल या पार्टी हमारे समाज का सम्मान करेगा, हम लोग भी उस दल का सम्मान करने का काम करेंगे और हमारे लिए समाज का सम्मान सर्वोपरि है।

मीटिंग में उपस्थित राष्ट्रीय अध्यक्ष मांगेराम त्यागी, कार्यक्रम के अध्यक्ष सोमेंद्र त्यागी, पश्चिम प्रदेश के अध्यक्ष दीपक त्यागी बॉबी, रोहन त्यागी खुसरोपुर, विशाल त्यागी चरथावल, अविनाश त्यागी, अमरीश त्यागी, विजित त्यागी, आशीष त्यागी, रूपेश त्यागी, बॉबी त्यागी, दिनेश त्यागी नावला बालकिशोर त्यागी और संचालनकर्ता रोहन त्यागी और सभी क्षेत्र से आए बिरादरी के गणमान्य लोग उपस्थित रहे ।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय