Sunday, February 23, 2025

बागपत में रटौल के युवक की सड़क दुर्घटना में मौत

बागपत। बागपत में रटौल का एक युवक की लोनी-गाजियाबाद के समीप ऑटो से गिरने से घायल हो गया, उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। जिससे परिजनों में कोहराम मचा है।

 

रटौल निवासी 35 वर्षीय अफसर उर्फ बोना पुत्र फारुख एक गरीब परिवार से था। वह मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करता था। परिजनों ने बताया कि दो दिन पहले वह दिल्ली से ऑटो द्वारा वापस लौट रहा था, जब वह लोनी के समीप आया तो अचानक ऑटो से गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गया।

 

 

जहां परिजनों ने उसे मेरठ के सुभारती अस्पताल में गंभीर अवस्था में भर्ती कराया। वहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। जिससे परिजनों में कोहराम मचा है। परिजन उसका शव रटौल के लिए लेकर रवाना हो गए हैं, जहां उसे सुपुर्द-ए खाक किया जाएगा।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

74,854FansLike
5,486FollowersFollow
143,143SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय