Friday, May 9, 2025

गाजियाबाद में पेड़ पौधों पर नियमित पानी का छिड़काव और हटाई जा रही धूल

गाजियाबाद। नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक के निर्देश पर गाजियाबाद नगर निगम सीमा अंतर्गत आने वाले मुख्य तथा आंतरिक मार्गों में वायु गुणवत्ता सुधार के लिए अभियान के रूप में कार्य चल रहा है। उद्यान विभाग द्वारा विशेष कार्यवाही की जा रही है। जिसमें नियमित रूप से पांचों जोन के अंतर्गत सेंट्रल वर्ज, ग्रीन बेल्ट, चौराहों तथा पार्कों में लगे हुए पेड़ पौधों की सिंचाई के साथ-साथ उप पर पानी का छिड़काव किया जा रहा है। जिससे आसपास के क्षेत्र में हरियाली बरकरार रहे तथा पौधों के सही रखरखाव के कार्य से पर्यावरण की शुद्धता में वृद्धि हो कार्यवाही की जा रही है।

 

मीरापुर उपचुनाव: जीवनपुरी में सबसे ज्यादा और किशनपुर के बूथ पर पड़े सबसे कम वोट

 

डॉ. अनुज प्रभारी उद्यान ने बताया कि नगर आयुक्त के निर्देश पर मुख्य मार्ग में लगे हुए सेंट्रल वर्ज पर प्रातः तथा सायं काल में पेड़ पौधों की सिंचाई के साथ-साथ उनको धोने का कार्य कराया जा रहा हैं। उन पर लगी धूल को हटाया जा रहा है। वायु गुणवत्ता सुधार के लिए सड़कों के साथ-साथ गाजियाबाद नगर निगम पेड़ पौधों पर पानी का छिड़काव कर रहा है। उन पर जमी धूल हटाकर उनको धूल मुक्त बना रहा है। जिससे पर्यावरण में सुधार के प्रयास किया जा रहे हैं।

 

मेरठ में पुलिस बनकर पूर्व पार्षद को ठगा, सोने की चेन, लाकेट और हीरे की अंगूठी लूटी

 

वसुंधरा कवि नगर विजय नगर मोहन नगर तथा सिटी जोन अंतर्गत अभियान के रूप में पेड़ों को धूल मुक्त करने का कार्य चल रहा है। उद्यान विभाग द्वारा गाजियाबाद नगर निगम सीमा अंतर्गत लगे हुए पेड़ पौधों के रखरखाव पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। वायु गुणवत्ता सुधार के लिए मुख्य मार्गों के साथ-साथ आंतरिक मार्गों में भी लगे हुए पेड़ों पर पानी का छिड़काव किया जा रहा है। इसी क्रम में देखने में आ रहा है जन सहयोग भी निगम को मिल रहा है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय