Tuesday, May 13, 2025

मेरठ में सेवानिवृत्त सिपाही ने युवक को चाकू मारकर किया घायल,मुकदमा दर्ज

मेरठ। सेवानिवृत्त सिपाही ने सोफीपुर निवासी एक युवक को चाकू मारकर घायल कर दिया। घायल युवक अपने परिजनों के साथ थाने पहुंच और मुकदमा दर्ज कराया है।

 

 

पल्लवपुरम थाना क्षेत्र के सोफीपुर गांव निवासी परमीत ने बताया कि देर रात वह मोदीपुरम से अपने घर लौट रहा था। सोफीपुर नाले के पास वह लघुशंका करने लगा। आरोप है कि इस दौरान सेवानिवृत्त सिपाही धर्मेंद्र उसके पास पहुंचा और लघुशंका करने से मना किया। इस पर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। आरोप है कि सेवानिवृत्त सिपाही धर्मेंद्र ने उस पर चाकू से हमला कर घायल कर दिया। चाकू लगने से घायल युवक ने वहां से भागकर जान बचाई।

 

 

परिजनों के साथ थाने पहुंचे परमीत ने पुलिस को जानकारी दी। परमीत ने पहले अज्ञात में तहरीर दी थी। लेकिन जब जानकारी हुई कि उसे धर्मेेंद्र ने चाकू मारा। पुलिस ने धर्मेंद्र खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने घायल को उपचार दिलाया।

 

 

 

आज घायल परमीत दोबारा थाने पहुंचा और आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की। पुलिस ने जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। सीओ शुचिता सिंह का कहना है कि जल्द इस मामले में कार्रवाई की जाएगी।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय