Friday, February 28, 2025

अयोध्या कैंटोनमेंट बोर्ड के जेई अमित और मेट विजय कुमार काे सीबीआई ने किया गिरफ्तार,दस हजार की ली घूस

अयोध्या। केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की एंटी करप्शन टीम ने मंगलवार देर रात कैंटोनमेंट बोर्ड कार्यालय में छापेमारी की। यहां से जेई अमित को गिरफ्तार कर लिया। इनके अलावा मेट विजय कुमार को दस हजार रुपये की घूस लेते हुए धर दबोचा।

 

 

जानकारी के मुताबिक सीबीआई की एंटी करप्शन टीम ने बीती देर रात को छापा मारा। कार्यालय और जेई के आवास पर छानबीन की गयी। बुधवार तक चले इस कार्यवाही के बाद वह आरोपितों को अपने साथ ले गई। इस दौरान पुलिस को दूर रखा गया।

 

उल्लेखनीय है कि बीती छह सितम्बर को कैंटोनमेंट बोर्ड कार्यालय में करोड़ों रुपये के टेंडर घपले को लेकर सीबीआई टीम का छापा पड़ा था। मामले की जांच प्रचलित है। अभी मामले में किसी पर कोई कार्रवाई की बात सामने नहीं आई है।

 

उधर, एक ठेकेदार की शिकायत पर सीबीआई टीम मंगलवार दोपहर को यहां आई थी। टीम ने आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए जाल बुनना शुरू कर दिया था। एक आरोपित को रंगे हाथ धर दबोचा। कैंट थानाध्यक्ष अमरेंद्र बहादुर सिंह भी कैंटोनमेंट बोर्ड कार्यालय पहुंचे लेकिन उन्हें भी अंदर जाने की अनुमति नहीं मिली।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

74,854FansLike
5,486FollowersFollow
143,143SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय