Saturday, May 18, 2024

नोएडा में रिटायर्ड आईजी के बेटे ने लड़की के साथ किया था गंदा काम, गिरफ्तार

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

नोएडा। नोएडा में 12वीं कक्षा की छात्रा के साथ अश्लील हरकत करने और उसे व्हाट्सएप पर अश्लील भेजने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उसे गौतमबुद्ध नगर जिला न्यायालय में पेश किया जा रहा है। आरोपी एक सरकारी कंपनी में लीगल हेड (वकील) के रूप में काम करता है। इसके पिता सशस्त्र पुलिस बल से आईजी के पद से रिटायर्ड हुए हैं।

 

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

आपको बता दें कि थाना सेक्टर -113 पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक सेक्टर-78 स्थित महागुन मॉडर्न सोसाइटी में रहने वाले एक व्यक्ति ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। उन्होंने बताया कि उसकी 17 वर्षीय नाबालिग बेटी 12वीं कक्षा में पढ़ती है। पीड़ित के अनुसार जब उसकी बेटी सोसाइटी की लिफ्ट में जा रही थी तो उन्हीं के टावर में रहने वाले सौरव पुरी ने उससे उसका मोबाइल फोन ले लिया था। आरोपी की पत्नी अमेठी विश्वविद्यालय में डायरेक्ट है। आरोपी ने उनकी बेटी से कहा कि वह उसका दाखिला अमेठी विश्वविद्यालय में करवा देगा।

 

पीड़ित का आरोप है कि बाद में सौरव पुरी ने उसकी बेटी के साथ पार्क में अश्लील हरकत की और उसे व्हाट्सएप पर गलत संदेश भेजा। इसके बारे में पीड़ित ने आरोपी के खिलाफ थाने में मुकदमा दर्ज किया। इस मामले में पुलिस ने आरोपी को शनिवार को गिरफ्तार किया। आरोपी भारत सरकार के अंतर्गत काम करने वाली एक कंपनी में लीगल हेड के रूप में कार्य कर रहा है।

 

आरोपी का कहना है कि उसे इस मामले में फंसाया गया है। उसके अनुसार उसने इस मामले की शिकायत पूर्व में ही एनसीआरबी से कर दी थी। उसके अनुसार उसके मोबाइल फोन को सोसाइटी में रहने वाले कुछ बच्चों ने फोन करने के बहाने लिया था और उसके व्हाट्सएप ऐप को हैक कर लिया था। उसके बाद यह वारदात हुई।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,188FansLike
5,319FollowersFollow
50,181SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय