Thursday, September 19, 2024

नोएडा में लुटेरी दुल्हन का शिकार हुआ रिटायर्ड फौजी,जेवरात,नकदी व कीमती सामान लेकर हुई रफूचक्कर

नोएडा। खूबसूरत पत्नी की चाह रखने वाला आर्मी से रिटायर्ड एक शख्स लुटेरी दुल्हन का शिकार हो गया। मामला थाना जेवर क्षेत्र के ग्राम रोई का है। लुटेरी दुल्हन अपने परिवारजनों के साथ मिलकर उसके लाखों रुपए कीमत के जेवरात, नकदी और अन्य कीमती सामान चोरी कर रफू-चक्कर हो गई है। पीड़ित की शिकायत पर घटना की रिपोर्ट दर्जकर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
थाना जेवर के प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार सिंह ने बताया कि राजकुमार सिंह पुत्र भरत सिंह ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह आर्मी से रिटायर्ड हैं। उनकी मुलाकात सुभाष नामक एक व्यक्ति के साथ हुई ,जो चाचली गांव का रहने वाला है। सुभाष ने उसकी शादी प्रिया निवासी जनपद मथुरा से तय की। बीती 12 जुलाई को प्रिया, उसकी मां सती, बहन हेमा, चाचा कान्हा उसके घर पर आए और कहने लगे कि उनकी बेटी बेसहारा है। हम अपनी बेटी प्रिया की आपके साथ शादी करना चाह रहे हैं। पीड़ित प्रिया की खूबसूरती को देखकर मोहित होकर उससे शादी करने को तैयार हो गया।
पीड़ित के अनुसार शादी तय होने पर आरोपी कपड़ा व सामान आदि खरीदने के नाम पर 30 हजार रुपए नकद लेकर चारों चले गए।

 

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

उसके बाद प्रिया का फोन आया कि और सामान खरीदने के लिए पैसों की जरूरत है। पीड़ित ने उसे 80 हजार रुपए दे दिया। पीड़ित के अनुसार 16 जुलाई वर्ष 2024 को सभी ने मिलकर प्रिया से उसकी शादी करवाई। प्रिया उसके साथ उसके घर पर रहने लगी। पीड़ित के अनुसार 17 अगस्त 2024 को जब वह काम से बाहर गया, तभी उसकी पत्नी प्रिया की मां सती, चाचा कान्हा, बहन हेमा उसके घर पर आए तथा उक्त लोगों ने घर में रखे हुए लाखों रुपए कीमत के सोने- चांदी के जेवरात चुरा लिया। और वहां से प्रिया को साथ लेकर रफू-चक्कर हो गए।

 

थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़ित के अनुसार कुछ दिन बाद प्रिया का फोन आया कि वह उसे 10 लाख रुपए देगा तो वह वापस ससुराल आएगी।

 

पीड़ित ने थाना प्रभारी को बताया है कि लोगों से पूछताछ के दौरान उसे पता चला कि प्रिया उक्त लोगों के साथ मिलकर पहले भी तीन-चार लोगों से शादी कर चुकी है, तथा उन लोगों का सामान, गहना, नकदी आदि चोरी कर चुकी है। पीड़ित का आरोप है कि यह एक ठगांे का गिरोह है। ये लोग सीधे-साधे लोगों को अपने जाल में फंसाकर उनसे प्रिया की शादी करवाते हैं, तथा उनके घर से सोने-चांदी के जेवरात व नकदी आदि चोरी कर रफू-चक्कर हो जाते है। थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़ित फौजी की शिकायत पर घटना की रिपोर्ट दर्जकर आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,334FansLike
5,410FollowersFollow
107,418SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय