Tuesday, April 29, 2025

बुलंदशहर में तिहाड़ जेल से रिहा हुए रिजवान अंसारी फिर गिरफ्तार, अवैध हथियारों की बरामदगी

बुलंदशहर। बुलंदशहर में तिहाड़ जेल से हाल ही में रिहा हुए लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े आरोपी रिजवान अंसारी को एक बार फिर गिरफ्तार कर लिया गया है। रिजवान को उसके बेटे अदनान के साथ गिरफ्तार किया गया, और उनके पास से 9 अवैध तमंचे बरामद किए गए हैं।

मुज़फ्फरनगर में 10 हज़ार के इनामी को पुलिस ने दबोचा,अपहरण के मामले में चल रहा था फरार

 

[irp cats=”24”]

रिजवान अंसारी को तिहाड़ जेल से रिहा होने के बाद बुलंदशहर स्थित उसके घर पर भव्य स्वागत किया गया। उसके समर्थकों और परिवारवालों ने बड़ी धूमधाम से उसका स्वागत किया। इलाके में आतिशबाजी की गई और घर में जश्न का माहौल देखने को मिला। हालांकि, यह नजारा स्थानीय निवासियों को खटक गया और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

 

मुज़फ्फरनगर में अन्तर्जनपदीय तेल चोर गिरोह के 5 बदमाश गिरफ्तार, तमंचे, कारतूस, केंटर बरामद

 

जश्न के वीडियो सामने आने के बाद बुलंदशहर पुलिस तुरंत हरकत में आई और जांच शुरू की। पुलिस को शक हुआ कि रिजवान और उसका बेटा अदनान अवैध हथियारों की सप्लाई में शामिल हो सकते हैं। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया और उनके कब्जे से 9 अवैध तमंचे बरामद किए।

मुज़फ्फरनगर में क्रिकेट पर खेला जा रहा था सट्टा, 2 गिरफ्तार, मौके से मोबाइल फोन, उपकरण, नकदी बरामद

 

पुलिस जांच में पता चला है कि रिजवान अंसारी पहले भी लॉरेंस बिश्नोई गैंग को हथियार सप्लाई करने में शामिल था। पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि उसका नेटवर्क कितना बड़ा है और वह किन लोगों के संपर्क में था।

 

 

बुलंदशहर पुलिस ने इस मामले में जांच तेज कर दी है। रिजवान और अदनान से पूछताछ कर यह जानने की कोशिश की जा रही है कि अवैध हथियारों की आपूर्ति में और कौन-कौन लोग शामिल हैं। पुलिस को उम्मीद है कि आने वाले समय में इस नेटवर्क का बड़ा खुलासा हो सकता है।

 

 

पुलिस ने साफ किया है कि ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी और अवैध गतिविधियों में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय