Friday, April 26, 2024

मुजफ्फरनगर में चौधरी चरण सिंह संदेश रथ यात्रा का रालोद नेताओं व कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

मुजफ्फरनगर। राष्ट्रीय लोकदल खेल प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ. नीरपाल सिंह ने कहा कि रालोद सुप्रीमो जयंत चौधरी के निर्देश पर चौ. चरण सिंह संदेश यात्रा निकाली जा रही है। इसका उद्देश्य आम जनमानस तक स्व. चरण सिंह के विचारों को जन-जन तक पहुंचाना है। चौ. नीरपाल सिंह ने कहा कि 10  दिसम्बर को शाकुम्बरी मां के दर्शन करने के पश्चात सहारनपुर से यह संदेश यात्रा शुरू की गयी है, जो शामली से होते हुए बडौत, बागपत और मेरठ से खतौली आदि स्थानों को होते हुए मुजफ्फरनगर पहुंची है। यात्रा को भरपूर समर्थन मिल रहा है।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

उन्होने कहा कि जयन्त चौधरी ने किसानों, मजदूरों और खिलाडियों के बारे में सोचा है। उन्होंने अपनी सम्पूर्ण सांसद निधि खेलो के लिए लगा दी है। जनपद में दो स्थानों के अलावा उन्होंने सरधना में भी स्टेडियम का निर्माण कराया है, इसके अलावा खिलाड़ियों को भी सुविधाएं चाहिए, वो उनके लिए तुरंत ही इसे उपलब्ध कराते है। उन्होने कहा कि हमारा उद्देश्य यह है कि यह यात्रा गांव गांव तक पहुंचे, ताकि चौ. चरण सिंह की नीतियों से लोग जुडे। उन्होंने कहा कि इस यात्रा का समापन 23 दिसम्बर को किसान घाट दिल्ली में होगा। दूसरे चरण में चरण सिंह संदेश यात्रा उत्तराखंड में जायेगी।

लोकदल खेल प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष दीपक तोमर ने कहा कि इस यात्रा को भारी समर्थन मिल रहा है तथा हमारे साथ हजारों की संख्या में लोग यात्रा के साथ चल रहे है। उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव में रालोद को और अधिक मजबूत किया जा सके इसलिए कार्यकर्ता साथ साथ जुड रहे है। आगामी चुनाव में रालोद को लोगों का भारी समर्थन प्राप्त होगा।

कार्यक्रम में रालोद के प्रदेश संगठन महासचिव अजित राठी, पूर्व मंत्री चौ. योगराज सिंह, विधायक अनिल कुमार पुरकाजी, पूर्व मंत्री धर्मवीर बालियान, रागिब नसीम, रामनिवास पाल, खेल प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष दीपक बालियान ने भी सम्बोधित किया। उन्होंने बताया कि जयंत चौधरी की प्रेरणा से इस शूटिंग रेंज को स्थापित किया है, जिसमें कई खिलाडी राष्ट्रीय स्तर पर गोल्ड मैडल जीत चुके है।

उन्होंने बताया कि इस यात्रा में जगह जगह जहां चौ. चरण सिंह की नीतियों का प्रचार-प्रसार किया जा रहा है, वहीं होनहार खिलाडियों को भी सम्मानित किया जा रहा है। जिलाध्यक्ष चौ. संदीप मलिक ने रथयात्रा का स्वागत करते हुए कार्यकर्ताओं एवं अतिथियों का आभार जताया। इस दौरान विनोद मेघाखेडी, दीन मौहम्मद, ताहिर मिर्जा, बबलू, राजू बाल्मीकि, संजीव, मनोज, उदयवीर सिंह, शादाब, चौ. शक्ति सिंह, सुनील भारतीय आदि मौजूद रहे।

खतौली में भी राष्ट्रीय लोकदल द्वारा खेलों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से प्रदेश में निकाली जा रही चौधरी चरण सिंह संदेश रथ यात्रा का नगर आगमन पर रालोद कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया। चौधरी चरण सिंह संदेश रथ यात्रा का नेतृत्व कर रहे रालोद खेल प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरपाल सिंह ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में अपार खेल प्रतिभाएं छुपी हुई है। आवश्यकता इन्हें पहचान कर आगे लाने की है। राष्ट्रीय लोकदल ग्रामीण पृष्ठभूमि से जुड़ी राजनीतिक पार्टी है, जिसके चलते राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह ने पार्टी के खेल प्रकोष्ठ को ग्रामीण क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं को चिन्हित कर इन्हें राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर ख्याति दिलाने की जिम्मेदारी सौंपी है। इस उद्देश्य को प्राप्त करने के लिए प्रदेश में चौधरी चरण सिंह संदेश रथ यात्रा निकालकर युवाओं को खेलों के प्रति अभिरुचि बढ़ाने हेतु जागरूक करने के अलावा खेल प्रतिभाओं को चिन्हित किया जा रहा है।

चौधरी  नीरपाल सिंह ने बताया कि रालोद खेल प्रकोष्ठ द्वारा खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन कराकर प्रतिभाओं को अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने का अवसर उपलब्ध कराया जायेगा। चौधरी चरण सिंह संदेश रथ यात्रा के नगर आगमन पर यात्रा में शामिल रालोद खेल प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरपाल सिंह और प्रदेश अध्यक्ष दीपक तोमर का स्वागत करने वालों में चौधरी अजीत राठी प्रदेश महासचिव, धर्मेंद्र तोमर क्षेत्रीय महासचिव, राजकुमार तेवतिया, सचिन आर्य एडवोकेट, अमित अहलावत, दिमाग सिंह आदि रालोद कार्यकर्ता शामिल रहे।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,237FansLike
5,309FollowersFollow
47,101SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय