Friday, May 17, 2024

चीन में MBBS कर रही रीवा की छात्रा का आकस्मिक निधन, पार्थिव शरीर को भारत लाने की कोशिश में जुटे मुख्यमंत्री

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने चीन में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रही रीवा जिले की छात्रा साक्षी सिंह के आकस्मिक निधन पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने मंगलवार को ट्वीट कर कहा कि साक्षी सिंह के परिवार से इस दुखद घटना के संबंध में जानकारी मिलने पर मन अत्यंत व्यथित है। मुख्यमंत्री ने साक्षी के पार्थिव शरीर को भारत लाने के लिए तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए हैं। उन्होंने साक्षी के परिवार के सदस्यों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

जानकारी के अनुसार, रीवा शहर के अरुण नगर निवासी शैलेंद्र सिंह की बेटी साक्षी सिंह एमबीबीएस की पढ़ाई करने चीन गई थी। छात्रा की शुक्रवार को हार्ट अटैक से मौत हो गई। मृतिका की छोटी बहन भी चीन में एमबीबीएस कर रही है। बेटी की मौत की खबर सुनकर पूरा परिवार सदमे में है और परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। अब उनका परिवार छात्रा का शव भारत लाने परेशान हो रहा है। इसकी जानकारी मुख्यमंत्री चौहान को मिली तो उन्होंने अपने स्तर पर इसके लिए प्रयास शुरू कर दिए हैं। उन्होंने इस संबंध में विदेश मंत्रालय में बात की है और अब विदेश मंत्रालय इस मामले में एक्टिव हुआ है।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

परिवार के लोग चाहते हैं कि उनकी बेटी का अंतिम संस्कार उनके गांव में हो, जिसके लिए वह पार्थिव शरीर को चीन से भारत लाने की गुहार लगा रहे हैं। रीवा विधायक राजेंद्र शुक्ल ने मामले को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से बात की। इसके बाद मुख्यमंत्री ने विदेश मंत्रालय में बात की और अब विदेश मंत्रालय ने मृतका के शव को भारत लाने की कवायद तेज कर दी है।

26 वर्षीय मृतका साक्षी सिंह रीवा के अरुण नगर में रहने वाले शैलेश कुमार सिंह की पुत्री है। इनका पुस्तैनी गांव त्योंथर तहसील का कुठिला गांव है। साक्षी सिंह वर्ष 2018 में एमबीबीएस की पढ़ाई करने के लिए चीन के सिचुआन स्थित लूजोहू साउथ बेस्ट मेडिकल यूनिवर्सिटी गई थी। वहां पढ़ाई के दौरान कोरोना हो गया था। ऐसे में वह रीवा लौट आई थी, लेकिन कोरोना का असर खत्म होने के बाद दो माह पहले वह फिर पढ़ाई करने चीन चली गई थी। साक्षी सिंह का इस साल फाइनल ईयर था, लेकिन कार्डियक अटैक से उनका निधन हो गया। उनकी छोटी बेटी तनुश्री सिंह भी चीन के दूसरे शहर में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रही है। तनुश्री ने अपनी बहन की मौत की खबर परिजनों की दी। इसके बाद परिजन उसके शव के भारत आने का इंतजार कर रहे हैं।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,237FansLike
5,309FollowersFollow
47,101SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय