Thursday, April 24, 2025

मेरठ से सितंबर से शुरू होगा रालोद का सद्भावना भाईचारा सम्मेलन, जयंत चौधरी होंगे शामिल

मेरठ। आज रविवार को मेरठ में आयोजित पत्रकारवार्ता के दौरान राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय महासचिव त्रिलोक चंद त्यागी ने कहा कि सद्भावना भाईचारा सम्मेलन के तहत किसानों के साथ-साथ सर्व समाज के लोगों को जोड़ा जाएगा।
राष्ट्रीय लोकदल के रास्ट्रीय महासचिव त्रिलोक चंद त्यागी ने कहा कि सितंबर से मेरठ से सद्भावना भाईचारा सम्मेलन की शुरुआत होगी। किसानों के साथ साथ सर्व समाज के लोगों को जोड़ा जाएगा। सम्मेलन में रालोद के रास्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी भी शामिल होंगे।

उन्होंने यह जानकारी रविवार को मेरठ में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान दी। उन्होंने कहा पिछले वर्ष 40 सम्मेलन किए गए थे। इस वर्ष इससे अधिक सम्मेलन करने की तैयारी है। इसके अलावा अलीगढ़ से समरसता अभियान के तीसरे चरण की फिर से शुरुआत की जाएगी। संगठन को गांव के साथ साथ शहर में भी मजबूत किया जयेगा। इसके माध्यम से हिन्दू मुस्लिम सभी धर्मों के लोगो को जोड़ा जाएगा।

इस दौरान उन्होंने किसानों को बकाया मूल्य पर ब्याज न दिए जाने, गन्ना भुगतान न किये जाने, बिजली माफ न किये जाने आदि को लेकर प्रदेश सरकार को केंद्र सरकार पर सवाल खड़े किए।

[irp cats=”24”]

एनडीए में जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि जयंत इंडिया के साथ है, एनडीए से हमारा कोई लेना देना नही है। 2024 का चुनाव इंडिया के साथ लड़ा जाएगा। सीटों को लेकर भी अभी कुछ तय नही हुआ सब इंडिया के साथ बैठक कर तय होगा। 31 अगस्त और 1 सितंबर को मुंबई में बैठक होगी जिसमें जयंत शामिल होंगे।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय