Monday, March 31, 2025

बदायूं में सड़क हादसा, छह लोगों की दर्दनाक मौत, मचा हड़कंप

बदायूं। उत्तर प्रदेश में बंदायूं जनपद के मुजरिया थाना क्षेत्र स्थित मुजरिया गांव के पास आज सुबह तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्राली व मैक्स पिकअप की टक्कर हो गई। हादसे में छह लोगों की जान चली गई और पांच लोग घायल हैं।

सूचना मिलते ही डीएम निधि श्रीवास्तव और एसएसपी डॉ. बृजेश सिंह घटनास्थल पहुंचे। पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल भिजवाकर उनका हाल-चाल जाना। दोनों अधिकारियों ने एडीएम वित्त एवं राजस्व और एडीएम प्रशासन को निर्देश दिया कि घायलों के इलाज में किसी भी तरह की कोई लापरवाही ना हो। एसएसपी ने बताया कि दीपावली पर्व पर सभी लोग मैक्स पिकअप वाहन में सवार होकर दिल्ली से अपने-अपने घर लौट रहे थे। मुजरिया थाना क्षेत्र के मुजरिया गांव के पास दर्दनाक हादसा हो गया।

दुर्घटना में मैक्स पिकअप सवार बरेली जिले के भमोरा थाना क्षेत्र स्थित ककरी गांव के रहने वाले कन्हीं, उनकी पत्नी कुसुम, सात साल की बेटी सीनू, छह साल का बेटा कार्तिक व उझानी कोतवाली के मिर्जापुर गांव के रहने कप्तान सिंह की पत्नी पाना कुमारी व अतुल पुत्र नरसिंग की मौत हो गई। कप्तान सिंह व आकाश सहित पांच लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डीएम ने बताया कि दो घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि तीन घायलों का इलाज राजकीय मेडिकल कॉलेज में चल रहा है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

75,563FansLike
5,519FollowersFollow
148,141SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय