Sunday, April 27, 2025

नोएडा में अनधिकृत ई-रिक्शा व ऑटो के खिलाफ कल से चलेगा विशेष अभियान

नोएडा। जनपद गौतमबुद्ध नगर में परिवहन विभाग एवं यातायात पुलिस कल से सड़कों पर अनधिकृत ई-रिक्शा व ऑटो पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से संयुक्त रूप से विशेष अभियान चलाने जा रहा है। यह अभियान 30 अप्रैल 2025 तक चलेगा। अभियान के दौरान की जाने वाली कार्यवाही की रिपोर्ट हर शुक्रवार को शासन को प्रेषित की जाएगी।

 

मुज़फ्फरनगर में चोरों ने चोरी करते ही पिकअप को काट डाला, सामान को हिस्सों में बेच भी दिया, 6 बदमाश गिरफ्तार

[irp cats=”24”]

 

 

 

सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) डा. उदित नारायण पांडे ने बताया कि शासन एवं जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा के निर्देशों के क्रम में अनधिकृत ई-रिक्शा व ऑटो पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से परिवहन विभाग एवं यातायात पुलिस संयुक्त रूप में 1 अप्रैल से 30 अप्रैल 2025 तक विशेष अभियान चलायेगा।  उन्होंने बताया कि जनपद में कानून व्यवस्था सुदृढ़ बनाये रखने के लिए अनधिकृत रिक्शा व ऑटो के विरुद्ध यह अभियान संचालित किया जाएगा। इस अभियान की प्रतिदिन मॉनिटरिंग मुख्यालय स्तर से की जायेगी। इसके लिए अपर परिवहन आयुक्त (प्रवर्तन) संजय सिंह को मुख्यालय स्तर पर नोडल अधिकारी बनाया गया है तथा जनपदों के संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन/प्रवर्तन) को अभियान की सफलता को लेकर विशेष निर्देश दिये गये है। प्रत्येक शुक्रवार को शासन को इसकी रिपोर्ट भी प्रेषित की जाएगी।

 

मुज़फ्फरनगर में एक और आरएसएस पदाधिकारी के यहां चोरों ने धावा बोला, लाखों का कीमती सामान हुआ चोरी

 

 

उन्होंने बताया कि बीते दिनों लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक बैठक में अफसरों को संदेश दिया था कि सुरक्षा व कानून व्यवस्था सरकार की पहली प्राथमिकता है। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही या खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं होगी। कई घटनाओं में अनधिकृत ई-रिक्शा व ऑटो की संलिप्तता पाई गई है। अभियान चलाकर इस पर हर हाल में अंकुश लगाया जाए। इस आदेश के बाद परिवहन आयुक्त ब्रजेश नारायण सिंह ने प्रदेश के समस्त पुलिस कमिश्नर, जिलाधिकारी व पुलिस कप्तान को पत्र लिखा था। उसी के तहत यह अभियान पूरे प्रदेश में मंगलवार से शुरू हो रहा है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय