Sunday, April 27, 2025

जनपद में दो चरणों में मनाया जाएगा विश्व जनसंख्या स्थिरता अभियान, प्रचार-प्रसार के साथ नसबंदी शिविरों का होगा आयोजन

मुज़फ्फरनगर। विश्व जनसंख्या स्थिरता पखवाड़े का पहला चरण 27 जून से 10 जुलाई और दूसरा 11 से 24 जुलाई तक चलेगा। यह लोगों को परिवार नियोजन के प्रति जागरूक करने के लिए किया जाएगा।

‘अजादी के अमृत महोत्सव में हम लें ये संकल्प, परिवार नियोजन को बनाएंगे खुशियों का विकल्प’ थीम पर जिले में 27 जून से विश्व जनसंख्या स्थिरता अभियान मनाया जाएगा। विश्व जनसंख्या स्थिरता अभियान इस बार आजादी के अमृत महोत्सव के तहत दो चरणों में मनाया जाएगा। पहला चरण 27 जून से 10 जुलाई तक व दूसरा चरण 11 से 24 जुलाई तक तक चलेगा। अभियान के पहले चरण में परिवार नियोजन के प्रति जागरूक करने के लिए व्यापक व सघन प्रचार-प्रसार किया जाएगा। दूसरे चरण में परिवार नियोजन की स्थायी और अस्थायी सेवाओं का लाभ इच्छुक दंपति को दिया जाएगा, साथ ही नसबंदी शिविरों का आयोजन किया जाएगा।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. महावीर सिंह फौजदार ने बताया- ‘अजादी के अमृत महोत्सव में हम ले ये संकल्प, परिवार नियोजन को बनाएंगे खुशियों का विकल्प’ थीम पर विश्व जनसंख्या अभियान चलाया जाएगा, इसके लिए परिवार नियोजन की नोडल अधिकारी दिव्या वर्मा ने तैयारी शुरू कर दी है। अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी व परिवार नियोजन की नोडल अधिकारी डॉ. दिव्या वर्मा ने बताया- 27 जून से 10 जुलाई तक चलने वाले अभियान का जनपद के हर ब्लॉक में व्यापक प्रचार प्रसार किया जाएगा और गतिविधियां संपादित की जाएगी और वाहनों का प्रयोग करके लोगों को जागरूक किया जाएगा। साथ ही आशा कार्यकर्ता अपने क्षेत्र में प्रचार-प्रसार करेंगी।

[irp cats=”24”]

उन्होंने बताया कि दूसरे चरण (11 से 24 जुलाई) में परिवार नियोजन के स्थायी व अस्थायी सेवाओं का लाभ दंपति को दिया जाएगा। ब्लॉक स्तर पर नसबंदी कैंप का आयोजन किया जाएगा, जिसमें महिला व पुरुष नसबंदी सेवा प्रदान की जाएंगी। महिलाओं में परिवार नियोजन के अन्य साधनों जैसे छाया गोली, अंतरा इंजेक्शन तथा अन्य साधनों को लेकर दंपति को जागरूक किया जाएगा। पखवाड़े के तहत बास्केट ऑफ च्वाइस में उपलब्ध गर्भनिरोधक साधनों के बारे में काउंसलिंग की जाएगी। उन्होंने बताया-अभियान की प्रतिदिन ऑनलाइन मॉनिटरिंग की जाएगी।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय