Friday, May 9, 2025

हाथरस में सड़क हादसा, गोवर्धन परिक्रमा के लिए जा रहे पांच श्रद्धालुओं की मौत, 20 घायल

हाथरस। उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में शुक्रवार देररात सड़क हादसे में तीन श्रद्धालुओं की मौके पर ही मौत हो गई। घायल दो श्रद्धालुओं ने इलाज के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया। 20 लोग घायल भी हैं। हादसा सादाबाद जलेसर रोड पर हुआ। यहां जलेसर से आ रही ट्रैक्टर ट्रॉली को डंपर ने सामने से टक्कर मार दी। ट्रैक्टर ट्राली से लोग गोवर्धन परिक्रमा के लिए जा रहे थे।

हादसे के बाद चीख पुकार मच गई। बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंच गए। इसके बाद पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को सादाबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। वहां से उन्हें आगरा और हाथरस भेजा दिया गया। घायलों को जब अस्पताल लाया गया तो स्ट्रेचर की व्यवस्था करने तक वह जमीन पर पड़े रहे।

पुलिस ने बताया ट्रैक्टर ट्रॉली में सवार लोग जलेसर से गोवर्धन परिक्रमा के लिए जा रहे थे। इनमें जलेसर के गढ़िया सकरौली, फिरोजाबाद के नारखी क्षेत्र के लोग शामिल हैं। हादसे में जान गंवाने वालों में कासगंज के अमापुर के मगकास गांव के विक्रम, जलेसर के गढ़िया सकरौली की माधुरी, फिरोजाबाद के वजीरपुर की हेमलता (12), गढ़िया सकरौली का लखमी (18) और गढ़िया सकरौली के अभिषेक शामिल हैं। आगरा भेजे गए घायलों में बाबूराम (50) फिरोजाबाद के अलावा कृष्ण कुमार (35), अभिषेक (20), पुष्पा (40), अंकित (16) और बृजेश (16) आदि शामिल हैं।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय