Monday, April 28, 2025

रोडवेज बसों को दिल्ली में नहीं मिल रही एंट्री, यात्री परेशान

मेरठ। पंजाब, हरियाणा में किसान आंदोलन के चलते परिवहन पर असर दिखने लगा है। रोडवेज की बसों को दिल्ली में कश्मीरी गेट तक नहीं जाने दिया जा रहा है। हरियाणा में भी करनाल जाने वाली रोडवेज बसों को पानीपत में ही रोक दिया गया। रेलवे ने भी जालंधर इंटरसिटी एक्सप्रेस सुपर रद्द कर दी। ऐसे में यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जिले से किसान अभी दिल्ली नहीं जा रहे हैं। वहीं पुलिस प्रशासन भी अलर्ट है।

 

किसानों के संगठनों ने एमएसपी समेत अन्य मांगों को लेकर दिल्ली में आंदोलन की घोषणा की है। पंजाब का किसान हरियाणा होकर दिल्ली की ओर बढ़ रहा है। किसानों को काफिलों को हरियाणा में रोका जा रहा है। किसान आंदोलन के चलते जनपद में पुलिस प्रशासन अलर्ट है।

[irp cats=”24”]

मेरठ-एक्सप्रेसवे समेत दिल्ली की सीमा पर जनपद की पुलिस की नाकाबंदी जारी है। हालांकि किसानों के किसी भी संगठन ने अभी दिल्ली का रुख नहीं किया। भारतीय किसान यूनियन ने अभी दिल्ली जाने से इनकार किया है। संयुक्त किसान मोर्चा के आवाहन पर भारतीय किसान यूनियन दिल्ली का रुख करेगी।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय