Thursday, November 30, 2023

मेरठ में भाईदूज पर रोडवेज की तैयारी पूरी, सभी रूटों पर बढ़ेगे बसों के फेरे

मेरठ। दीपावली के बाद अब भाई दूज के मौके पर रोडवेज की ओर से पूरी तैयारी की गई है। यात्रियों को सभी रूटों पर आराम से बस मिल सके, इसके पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

यात्रियों की संख्या के हिसाब से बसों की संख्या और उनके फेरे बढ़ाए जा रहे हैं। भाईदूज इस बार मंगलवार को मनाई जाएगी। इससे शनिवार को मेरठ से दिल्ली और बिजनौर रूट पर यात्रियों की संख्या अधिक रही, जिसके चलते इन रूटों पर बसों के फेरों को बढ़ाया गया। वहीं परिचालकों और चालकों को भी अतिरिक्त गाड़ी चलाने जाने पर प्रोत्साहन राशि दी जा रही है।

- Advertisement -

मेरठ रीजन में प्रतिदिन 700 से अधिक बसों का संचालन होता है। यहां से हरिद्वार, ऋषिकेश, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, सहारनपुर, बरेली, मुरादाबाद, हाथरस, रामपुर, अलीगढ़, बुलंदशहर, दिल्ली, गाजियाबाद समेत कई जिलों के लिए बसों का संचालन होता है।

त्योहारों के दौरान शनिवार को कई रूटों पर यात्रियों की भीड़ रही। सबसे अधिक यात्री बिजनौर रूट पर रहे। रात 11 बजे तक बिजनौर के लिए बसों का संचालन होता रहा।

- Advertisement -

एआरएम मेरठ डिपो जगदीश सिंह व एआरएम भैसाली डिपो अरविंद कुमार ने बताया कि भाईदूज के मौके पर जैसे-जैसे यात्रियों की संख्या बढ़ेगी वैसे ही बसों को भी बढ़ाया जाएगा। रात में कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है, जिस समय भी यात्री होंगे उस समय बसों का संचालन किया जएगा।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 


Related Articles

STAY CONNECTED

74,381FansLike
5,280FollowersFollow
40,490SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय