Thursday, April 24, 2025

बंधन बैंककर्मी से 50 हजार की लूट,एक आरोपी गिरफ्तार,लूटी हुई बाइक बरामद

अररिया। अररिया के जोगबनी थाना क्षेत्र के खजुरिया-टिकुलिया सड़क मार्ग में बाइक पर सवार दो बदमाशों ने क्लेकशन कर लौट रहे बंधन बैंक के कर्मचारी से हथियार के बल पर 50 हजार रुपये लूट लिया गया।

फारबिसगंज बंधन बैंक के कर्मचारी और सुपौल के त्रिवेणीगंज के कठकलुआ गांव के 25 वर्षीय सोनम कुमार पिता- राजेंद्र मंडल डेली कलेक्शन करके लौट रहा था। इसी क्रम में बदमाशों ने घेराव किया और उनसे हथियार के बट और चाकू से प्रहार कर घायल करते हुए कलेक्शन के सभी रुपैया लूट लिया। बदमाशों ने उनकी मोटरसाइकिल भी लूट लिए।

घटना की सूचना के बाद जोगबनी थाना पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की जांच करते हुए तत्काल कार्रवाई करते हुए लूटा हुआ मोटरसाइकिल को बरामद किया।मामले में पुलिस ने एक आरोपी मो.गुड्डू पिता – मो.रज्जाक,खजूरबाड़ी, जोगबनी को गिरफ्तार किया।लूट की राशि और अन्य एक अपराधी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की ओर से विभिन्न ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय