Sunday, April 13, 2025

इराक में अमेरिकी सैन्य एयरबेस पर रॉकेट से हमला, कई सैनिक घायल

वाशिंगटन। पश्चिमी इराक में अमेरिकी सैनिकों के एक एयरबेस पर हमला हुआ है। अधिकारियों का कहना है कि हमले में कई अमेरिकी सैनिक घायल हुए हैं। जानकारी के मुताबिक, सोमवार को इराक में अमेरिकी सैनिकों के बेस पर रॉकेट से हमला किया गया। हमले के वक्त कई सैनिक वहीं मौजूद थे। इस हमले में कई घायल हो गए। सूत्रों ने बताया कि पश्चिमी इराक में अल असद एयरबेस पर दो रॉकेट दागे गए।

 

 

एक इराकी सुरक्षा सूत्र ने बताया कि रॉकेट बेस के अंदर गिरे। यह स्पष्ट नहीं है कि यह हमला हमास नेता इस्माइल हानिया की हत्या पर ईरान द्वारा जवाबी कार्रवाई करने की धमकी से जुड़ा था या नहीं। अधिकारियों ने बताया कि घायलों में से एक सैनिक की हालत गंभीर बनी हुई है। हताहतों की संख्या और भी बढ़ सकती है। एक अधिकारी ने बताया कि बेस के कर्मचारी हमले के बाद हुए नुकसान का आकलन कर रहे हैं।

 

 

ज्ञात हो कि पिछले हफ्ते ईरान की राजधानी तेहरान में फिलिस्तीनी इस्लामी समूह हमास के राजनीतिक नेता इस्माइल हानिया की हत्या कर दी गई थी। इस हमले के बाद ईरान ने इजरायल से बदला लेने की धमकी दी थी। ईरान ने इस हत्या के लिए इजरायल को दोषी ठहराया है, लेकिन उन्होंने इसकी जिम्मेदारी नहीं ली है।

यह भी पढ़ें :  राष्ट्रपति मुर्मू का पुर्तगाल में राजकीय दौरा शुरू, गार्ड ऑफ ऑनर से स्वागत
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय