Saturday, July 6, 2024

रोहित शर्मा ने रचा इतिहास… सचिन तेंदुलकर, क्रिस गेल को पीछे छोड़ते हुए लगाई रिकॉर्डों की झड़ी !

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने अफगानिस्तान के खिलाफ खेले जा रहे विश्व कप के नौवें मैच में बेहतरीन बल्लेबाजी करते रिकॉर्डों की झड़ी लगा दी। अफगानिस्तान द्वारा दिये गए 273 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम को रोहित और ईशान किशन ने शानदार शुरुआत दिलाई। विशेषकर रोहित शर्मा ने आक्रामक रूख अपनाया और अफगानी गेंदबाजों की जमकर खबर ली। रोहित ने केवल 63 गेंदों में अपना शतक पूरा करते हुए कई रिकॉर्ड बना डाले…

रोहित शर्मा के रिकॉर्ड-

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

रोहित शर्मा ने विश्व कप में बनाया सबसे ज्यादा शतक लगाने का रिकॉर्ड:
रोहित शर्मा ने अफगानिस्तान के खिलाफ शतक लगाने के साथ ही एकदिनी विश्व कप में सर्वाधिक शतक लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया। रोहित का यह विश्व कप में सातवां शतक है। रोहित ने इस दौरान महान सचिन तेंदुलकर (6 शतक) के रिकॉर्ड को तोड़ दिया। सचिन ने 6 शतक 44 पारियों में बनाए थे। जबकि रोहित ने अपने 7 शतक केवल 19 पारियों में बना दिए हैं। सचिन के बाद रिकी पोटिंग और कुमार संगाकारा हैं। दोनों के नाम 5-5 शतक हैं।

विश्व कप में सबसे तेज शतक लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज बने
अफगानिस्तान के खिलाफ 63 गेंदों पर शतक लगाकर रोहित शर्मा विश्व कप में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए। रोहित ने इस मामले में पूर्व भारतीय कप्तान कपिल देव को पीछे छोड़ा। कपिल ने 1983 विश्व कप में जिम्बाब्वे के खिलाफ लगाया था।

रोहित ने विश्व कप में सबसे कम पारियों में हजार रन बनाने के रिकॉर्ड की बराबरी की
इसके अलावा रोहित ने इस मैच में सबसे तेज विश्व कप में 1000 रन पूरे करने के ऑस्ट्रेलियाई सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर की बराबरी की। वॉर्नर और रोहित दोनों ने अपनी 19वीं पारी में 1000 रन पूरे किया। इस मामले में दूसरे नंबर पर संयुक्त रुप से सचिन तेंदुलकर और एबी डिविलियर्स हैं दोनों ने 20 पारियों में यह उपलब्धि हासिल की है।

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बने रोहित, गेल को छोड़ा पीछे
इसके अलावा रोहित शर्मा ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वाधिक छक्के लगाने का रिकार्ड अपने नाम कर लिया। समाचार लिखे जाने तक रोहित के नाम 556 छक्के दर्ज हो चुके हैं। उन्होंने इस दौरान वेस्टइंडीज के क्रिस गेल (553 छक्के) का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

इस सूची में तीसरे नंबर पर पाकिस्तान के शाहिद अफरीदी (476 छक्के), चौथे नंबर पर न्यूजीलैंड के ब्रैंडन मैक्कलम (398 छक्के) और पांचवें नंबर पर न्यूजीलैंड के मार्टिन गप्टिल (383 छक्के) हैं।

एकदिनी क्रिकेट में सर्वाधिक शतक लगाने के मामले में रिकी पोंटिंग को छोड़ा पीछे
इसके अलावा रोहित का एकदिनी क्रिकेट में यह 31वां शतक है। इसके साथ ही उन्होंने रिकी पोंटिंग (30 शतक) को पीछे छोड़ दिया। अब उनसे विराट कोहली (47 शतक) और सचिन तेंदुलकर (49 शतक) ही आगे हैं।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,098FansLike
5,351FollowersFollow
64,950SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय