Friday, April 25, 2025

रोटरी क्लब मुजफ़्फ़रनगर मिडटाउन सेंचुरियन क्लब ने टीबी से ग्रस्त बच्चों को राशन वितरण किया

मुजफ्फरनगर। रोटरी क्लब मुज़फ्फरनगर मिडटाउन सेंचुरियन क्लब द्वारा टी.बी. से ग्रस्त 40 बच्चो के लिए राशन वितरण का आयोजन रेड क्रॉस भवन जिला अस्पताल में किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रो श्रीमती दीपा खन्ना मंडलाध्यक्ष 24-25 और विशिष्ट अतिथि डॉ महावीर सिंह फौजदार जिला चिकित्सा अधिकारी थे।

 

मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथि ने अपने सम्बोधन में क्लब को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया और क्लब के द्वारा किए जा रहे विभिन्न सामाजिक कार्यो की प्रशंसा की। क्लब अध्यक्ष रो० प्रगति कुमार ने बताया की रोटरी क्लब मुज़फरनगर मिडटाउन समाज के क्षेत्र में ऐसे भी कार्य करता रहेगा। क्लब के वरिष्ठ सदस्य रो० सुनील अग्रवाल ने बताया की क्लब ने पहले भी बच्चो को राशन वितरण किया है।

[irp cats=”24”]

 

कार्यक्रम के प्रोजेक्ट चेयरमैन रो सुधांशु गर्ग और रो अमित मित्तल जी रहे। प्रोजेक्ट चेयरमैन ने 5- 5 बच्चो को गोद लेने की घोषणा की और रो विनय सिंघल ने मंच का संचालन किया। इस कार्यक्रम में रो शैलेन्द्र शर्मा कोषाध्यक्ष रो मनोज गुप्ता, रो शुशोभ बिंदल, रो कौशल कृष्ण व् मुरादाबाद से अनिल खन्ना आदि सदस्य उपस्थित रहे। क्लब सचिव रो राज कुमार गुप्ता ने आने वाले सभी रोटेरियन सदस्यों एवं अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय