Tuesday, April 29, 2025

गाजियाबाद में भाजपा नेता के साथ मारपीट, आरोपी के पक्ष में थाने में हंगामा

गाजियाबाद। जिले के मोदीनगर थाना क्षेत्र में हुए विवाद के चलते दबंग ने एक भाजपा नेता की जमकर पिटाई कर दी। मामला मोदीनगर के गोविंदपुरी कॉलोनी स्थित पं. दीन दयाल उपाध्याय पार्क का है। जहां पर ओपन जिम में जाने को लेकर हुए विवाद में दबंग ने पत्नी के साथ मिलकर भाजपा नेता और पूर्व सभासद की पिटाई कर दी। पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। मोदीनगर नगर पालिका परिषद के वार्ड नंबर- 26 से रीता सभासद हैं। रीता के

 

भाई भाजपा नेता व पूर्व सभासद लोकेश ढोडी ने बताया कि कॉलोनी में पं. दीनदयाल उपाध्याय पार्क में ओपन जिम है। जिम रात नौ बजे बंद हो जाता है। उन्होंने बताया कि रात वह उधर से गुजर रहे थे तभी कुछ लोग व बच्चे दीवार फांदकर ओपन जिम में जाते दिखाई दिए। उन्हें ऐसा करने से रोकने पर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। आरोप है कि गुस्साए दबंगों ने ने भाजपा नेता लोकेश से पहले गाली-गलौज की उसके बाद उनकी जमकर पिटाई कर दी। पीड़ित भाजपा नेता लोकेश ने घटना की तहरीर दी है।

[irp cats=”24”]

 

 

एसीपी ज्ञानप्रकाश राय ने बताया कि पुलकित कौशिक व उनकी पत्नी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर की गई है। आरोपी पुलकित को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं आज कॉलोनी के लोग एकत्रित होकर थाने पहुंचे और पुलकित पर रिपोर्ट दर्ज करने के विरोध में हंगामा किया। उन्होंने आरोप लगाया कि पूर्व सभासद बच्चों को पार्क नहीं जाने देता। वहां जाने पर मारपीट की जाती है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय