Saturday, April 26, 2025

मुज़फ्फरनगर शहर गौशाला के अध्यक्ष और मीनाक्षी स्वरुप के जेठ आशुतोष स्वरुप का दुखद निधन, हृदय गति रूकने से हुआ देहांत

मुजफ्फरनगर- शहर गौशाला के अध्यक्ष और पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरुप के जेठ आशुतोष स्वरूप का आज निधन हो गया,वे लगभग 70 वर्ष के थे।

पूर्व विधायक स्वर्गीय विष्णु स्वरूप के सबसे बड़े बेटे और  पूर्व मंत्री स्वर्गीय  चितरंजन स्वरूप के बड़े भतीजे आशुतोष स्वरूप का आज दुखद निधन हो गया ,उन्हें हार्ट अटैक होने पर डॉक्टर आरबी सिंह के अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली।

आशुतोष स्वरूप वर्तमान में शहर गौशाला के अध्यक्ष थे। उनके परिवार में एक भाई संजय स्वरूप बंसल का निधन पूर्व में हो चुका है, जबकि शंकर स्वरुप  बंसल शिव मूर्ति संचालक मंडल के अध्यक्ष हैं।  अजय स्वरूप शाह जी ज्वेलर्स के नाम से भगत सिंह रोड पर प्रतिष्ठान चलाते हैं, एक भाई मनोज बंसल दिल्ली में व्यापार करते है।

[irp cats=”24”]

रॉयल बुलेटिन परिवार आशुतोष स्वरुप के दुखद निधन पर हार्दिक संवेदना व्यक्त करता है और प्रभु से दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान देने की प्रार्थना करता है।

उनकी अंतिम यात्रा मंगलवार को सुबह साढ़े 9 बजे उनके हॉली एंजेल्स स्कूल के सामने स्थित आवास से शहर शमशान घाट के लिए जायेगी।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय