Thursday, April 24, 2025

भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने किसानों को भड़काने और गुमराह करने का काम किया- अनिल विज

अंबाला। हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री और दिग्गज भाजपा नेता अनिल विज ने बुधवार को पत्रकारों से बात करते हुए कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर निशाना साधा। किसानों के दिल्ली जाने की बात पर हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री एवं दिग्गज कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा है कि वह किसानों का समर्थन करते हैं और हमेशा करते रहेंगे।

 

‘संभल हिंसा सरकार की साजिश’, बोले नरेश टिकैत-प्रदेश को कभी तो शांत रहने दो, पहले क्या हुआ,इसकी नहीं,आगे की सोचो !

[irp cats=”24”]

इस पर अनिल विज ने कहा, “वह किसानों भड़काने और गुमहार करने के अलावा कोई काम नहीं करते। एक दिन वह जहां पर किसान बैठे थे, उनका हाल नहीं पूछा।” भाजपा नेता ने कहा, “पंजाब में ‘इंडी’ गठबंधन की सरकार है, लेकिन किसानों के पास वहां के मुख्यमंत्री और भूपेंद्र सिंह हुड्डा नहीं गए। उन्होंने किसानों को समझाने की कोशिश नहीं की, जिसके कारण जनता को तकलीफ उठानी पड़ रही है। अगर bu किसानों से बात करके उनको उठा सकते तो रास्ता खुल जाता और लोगों की तकलीफ दूर हो जाती। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे पर निशाना साधते हुए मंत्री ने कहा कि मल्लिकार्जुन खड़गे देश को पाषाण युग में ले जाना चाहते हैं।

 

यूपी की बिजली निजी हाथों में देने की तैयारी, भाकियू करेगी विरोध- राकेश टिकैत

 

पाषाण युग में हार और जीत के फैसले पत्थरों से हुआ करते थे। जगजीत सिंह डल्लेवाल को पंजाब पुलिस द्वारा हिरासत में लिए जाने के बाद सुरजीत सिंह हरदो धरने पर बैठे हैं। इस पर भाजपा नेता ने कहा कि यह पंजाब पुलिस का मामला है, उन्होंने गिरफ्तारी की है। दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री एवं आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि भगवान को लगा, देश का संविधान खतरे में है। इसलिए उन्होंने संविधान दिवस के दिन आम आदमी पार्टी को जन्म दिया। इस पर अनिल विज ने कहा कि आप न संविधान और न ही अदालत को मानती है। उनका अपना ही विधान है, ऐसे में उनको संविधान शब्द का उच्चारण भी नहीं करना चाहिए।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय